Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: श्रेयस अय्यर की खराब फाॅर्म जारी, बड़ौदा के खिलाफ 8 गेंदों में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

रणजी ट्राॅफी के जारी सीजन में एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की खराब फाॅर्म दूर होने का नाम नहीं ले रही। बता दें कि एलीट ग्रुप ए में मुंबई के लिए खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ, श्रेयस 8 गेंदों में बिना कोई रन बनाए वापिस पवेलियन लौट गए हैं। इस तरह का खराब प्रदर्शन उनकी फाॅर्म को लेकर सवाल खड़े करता है, जिससे उनके भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद थोड़ी कम होती हुई नजर आ रही है।

वडोदरा के कोतांबी इंटरनेशनल क्रिकेट स्डेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई की ओर से श्रेयस अय्यर कुल पांचवें शिकार बने। श्रेयस क्रीज पर नजर जमाने ही वाले थे कि मुंबई की पहली पारी के 38वें ओवर में, बाएं हाथ के स्पिनर भार्गव भट ने अक्षय मोरे के खिलाफ उन्हें कैच आउट कर वापिस पवेलियन का रास्ता दिखाया।

A 8 ball duck by Shreyas Iyer in Ranji trophy. pic.twitter.com/RaMHdr8WIQ

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 12, 2024

साथ ही बता दें कि यह श्रेयस का उनके पिछले चार फर्स्ट क्लास मैच में कुल तीसरा डक आउट है। इससे पहले हुए दुलीप ट्राॅफी में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया था। तो वहीं अब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। ऐसे में फैंस उनके भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।

बड़ौदा बनाम मुंबई, एलीट ग्रुप ए मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो बड़ौदा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 103.1 ओवर में 290 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। बड़ौदा के लिए विकेटकीपर मितेश पटेल ने 86, तो अतीत सेठ ने 66 रनों की पारी खेली।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक मुंबई ने पहली पारी में 58 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। वह अभी भी बड़ौदा से पहली पारी के आधार पर 94 रनों से पिछड़ रही है। क्रीज पर इस समय शार्दुल ठाकुर 14* और मोहित अवस्थी 9* रन बनाकर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

Ajit Agarkar VVS Laxman (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के...

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...