Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: विराट कोहली के फ्लाॅप प्रदर्शन के बाद भी दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

Railways vs Delhi (Image Credit- Twitter X)

Ranji Trophy 2024-25: जारी रणजी ट्राॅफी में एलीट ग्रुप डी में आज 1 फरवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच मैच राउंड 7 का मैच खत्म हुआ। बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली ने विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के बाद भी रेलवे के खिलाफ पारी और 19 रनों से जीत हासिल कर ली है।

अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान मुकाबले में दिल्ली की ओर से महज 6 रनों की ही पारी खेल पाए थे। हालांकि, दिल्ली को जीत दिलाने में उनके गेंदबाजों खासकर स्पिन गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। शिवम शर्मा ने रेलवे की दूसरी पारी में पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया।

दिल्ली बनाम रेलवे एलीट ग्रुप डी, मैच का हाल

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने पहली पारी में 67.4 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 241 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

टीम के लिए उपेंद्र यादव ने 95 और कर्ण शर्मा ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। दिल्ली के लिए पहली पारी में नवदीप सैनी और सुमित माथुर ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सिद्धांत शर्मा और मोनी ग्रेवाल को 2-2 विकेट मिले।

इसके बाद बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली ने अपनी पहली पारी में 106.4 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद कुल 374 रन बनाए। टीम के लिए आयुष बडोनी (99) शतक बनाने से चूके, तो सुमित माथुर ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। विराट कोहली सिर्फ 6 रन ही बना पाए। रेलवे की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु सांगवान को 4, कुणाल यादव को 3 और राहुल शर्मा, अयान चौधरी व कर्ण शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब रेलवे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो वह शिवम शर्मा की फिरकी में फंस गई। पूर टीम दूसरी पारी में 30.5 ओवर में महज 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। शिवम ने मुकाबले में 11 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नवदीप सैनी, सिद्धांत शर्मा, मोनी ग्रेवाल व आयुष बडोनी को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं 

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong, China Women: यूएई में जारी महिला एशिया कप का 7वां...

‘इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व पाकिस्तानी ने बाबर आजम से की कप्तानी छोड़ने की अपील

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर खेलती हुई नजर आ रही है। यहां पर वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग ले...