Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: रेलवे के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली को फैंस ने घेरा, भारतीय खिलाड़ी ने खिंचवाई तस्वीर, आप भी देखें वीडियो

Ranji Trophy 2024-25 रेलवे के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली को फैंस ने घेरा भारतीय खिलाड़ी ने खिंचवाई तस्वीर आप भी देखें वीडियो

Virat Kohli (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को रणजी ट्रॉफी 2024-25 में रेलवे के खिलाफ दिल्ली की ओर से महत्वपूर्ण मैच में भाग लेते हुए देखा जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले विराट कोहली ने आज यानी 29 जनवरी को दिल्ली टीम के साथ अरुण जेटली स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया।

नेट्स में विराट कोहली ने जमकर पसीना बहाया। हालांकि अभ्यास सत्र के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान जब अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे तब उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया और विराट कोहली के साथ उन्होंने तस्वीर खिंचवाई। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज ने अपने तमाम फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

बता दें कि, पिछले काफी समय से विराट कोहली अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें उन्हें 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में पहले सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए नजर आने वाले थे लेकिन गर्दन में चोट लगने की वजह से वो इस मैच में भाग नहीं ले पाए।

विराट कोहली 12 साल के भी लंबे अंतराल के बाद पहली बार लाल गेंद घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे हैं। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की भी शुरुआत हो रही है और इसमें विराट कोहली को टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

विराट कोहली को हमेशा ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना गया है और वो टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। रेलवे के खिलाफ होने वाले आगामी मैच में अनुभवी बल्लेबाज अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि रेलवे के खिलाफ विराट कोहली दिल्ली की ओर से कैसी बल्लेबाजी करते हैं? दिल्ली टीम भी विराट कोहली की वापसी से काफी खुश है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...