Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: रेलवे के खिलाफ आयुष बडोनी के 99 रनों पर आउट होने के बाद, विराट कोहली परेशान दिखे

Ayushi Badoni and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

Ranji Trophy 2024-25: जारी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच एलीट ग्रुप डी का एक मैच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली करीब 12 साल बाद, रणजी क्रिकेट में वापसी कर रहे थे।

हालांकि, अपनी वापसी पर किंग कोहली कुछ खास चमत्कार नहीं दिखा पाए और 15 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने 77 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 99 रनों की शानदार पारी खेली और शतक बनाने से सिर्फ 1 रन चूक गए।

तो वहीं, जिस तरह का शाॅट खेलकर बडोनी आउट हुए, तो उसे देख डगआउट में बैठे विराट कोहली काफी परेशान दिखे। बडोनी के आउट होने के बाद, कोहली का रिएक्शन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

देखें विराट कोहली का यह वायरल रिएक्शन

Virat Kohli’s reactions and he was disappointed when Ayush Badoni got out on 99 runs. 🥺 pic.twitter.com/O5xxJAdvK4

— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) January 31, 2025

दूसरी ओर, इस मैच का हाल बताएं तो दूसरे दिन का खेल आज 31 जनवरी को जारी है। रेलवे की पहली पारी के 241 रनों पर सिमटने के बाद, खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने 96 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 7  विकेट के नुकसान पर कुल 257 रन बना लिए हैं।

दिल्ली की रेलवे पर फिलहाल बढ़त 93 रनों की हो गई है। क्रीज पर इस समय सुमित माथुर 78* और सिद्धांत शर्मा 15* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं, रेलवे की ओर से अभी तक हिमांशु सांगवान और कुणाल यादव को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा राहुल शर्मा, अयान चौधरी और कर्ण शर्मा 1-1 विकेट मिला है।

साथ ही इससे पहले रेलवे की पहली पारी 241 रनों पर सिमट गई। रेलवे की पहली पारी में विकेटकीपर उपेंद्र यादव ने 95 और कर्ण शर्मा ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं, दिल्ली के लिए नवदीप सैनी और सुमित माथुर ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सिद्धांत शर्मा और मोनी ग्रेवाल को 2-2 विकेट मिले।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...