Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्राॅफी मैच खेलने के लिए एकदम तैयार रविंद्र जडेजा, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी 

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्राॅफी मैच खेलने के लिए एकदम तैयार रविंद्र जडेजा, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी 

Ravindra Jadeja (Photo Source: X)

Ranji Trophy 2024-25: भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी का तीसरा चरण 23 जनवरी, गुरूवार से शुरू हो रहा है। तो वहीं इस चरण में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि कुछ समय पहले जडेजा को सौराष्ट्र टीम के प्रैक्टिस सेशन में देखा गया था। तो वहीं कल दिल्ली के खिलाफ राजकोट स्थित निरंजन शाह स्टेडियम के ग्राउंड सी पर होने वाले मैच में जडेजा खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसको लेकर जडेजा ने सौराष्ट्र टीम की जर्सी की एक फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है।

देखें रविंद्र जडेजा की यह इंस्टाग्राम स्टोरी

इससे पहले क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) के सेकेट्ररी हिमांशु शाह ने कंफर्म किया है कि वह टीम के आगामी रणजी मैच खेलते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि जडेजा आखिरी बार जनवरी 2023 में रणजी ट्राॅफी मैच खेलते हुए नजर आए थे, जब उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र टीम की कमान संभाली थी। यह जडेजा का एक फिटनेस मैच भी था, क्योंकि बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज 2023 से पहले उन्हें अपनी फिटनेस भी साबित करनी थी।

खैर, अब सिर्फ जडेजा ही नहीं बल्कि बाकी भारतीय खिलाड़ियों का भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है, बशर्ते खिलाड़ी चोटिल है तो उसे खेलने से छूट होगी। तो वहीं जडेजा के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने भी घोषणा कर दी है कि वे घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।

Ravindra Jadeja के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, जडेजा के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खेले 135 मुकाबलों में 23.88 की औसत और 2.52 की इकाॅनमी से कुल 542 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही 200 पारियों में 43.66 की औसत से कुल 7466 रन बनाए हैं। इस दौरान खिलाड़ी के बल्ले से 13 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...