Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: यश ढुल ने छक्के के साथ दिल्ली के लिए सेंचुरी की पूरी, स्टंप के बाद तमिलनाडु मजबूत स्थिति में 

Ranji Trophy 2024-25: यश ढुल ने छक्के के साथ दिल्ली के लिए सेंचुरी की पूरी, स्टंप के बाद तमिलनाडु मजबूत स्थिति में 

Yash Dhull (Image Credit- Twitter X)

Ranji Trophy 2024-25: जारी रणजी सीजन का दूसरा राउंड शुरू हो चुका है। तो वहीं आज 20 अक्टूबर, रविवार को खेल का तीसरा दिन समाप्त हुआ। एलीट ग्रुप डी में दिल्ली और तमिलनाडु के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है।

तमिलनाडु से पहली पारी में मिले पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करते हुए, दिल्ली टीम के पूर्व कप्तान यश ढुल ने दबाव भरी परिस्थिति में छक्का लगाकर शतक पूरा किया है। तो वहीं जैसे ही इस खिलाड़ी ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया, तो उनके द्वारा छक्का लगाने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वह दिन की समाप्ति पर 189 गेंदों में 103* रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए।

देखें यश ढुल द्वारा खेले गए इस शानदार शाॅट की वीडियो

दिल्ली बनाम तमिलनाडु रणजी मैच, तीसरे दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो तीसरे दिन की समाप्ति पर, दिल्ली अभी भी तमिलनाडु से 410 रनों से पीछे है। तो वहीं इससे पहले तमिलनाडु ने पहली पारी में साई सुदर्शन (213) और वाॅशिंगटन सुंदर (152) की शानदार पारियों के चलते 158.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 674 रन बनाए।

इसके बाद, तमिलनाडु से मिले इस पहाड़ जैसे टारगेट का दिल्ली पीछा करने उतरी, तो ओपनर सनत सांगवान (36) और हर्ष त्यागी (35) ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी टीम को एक अच्छी शुरुआत दी।

हालांकि, इसके बाद दिल्ली के एक छोर से लगातार विकेट गिरना शुरू हो चुके थे, लेकिन यश ढुल ने एक छोर संभाल कर रखा और दिन की समाप्ति से पहले ढुल ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। वह 103* रन बनाकर अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं। दिल्ली ने 97 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं, और वह अभी भी तमिलनाडु से 410 रनों से पीछे है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...