Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: मुंबई ने क्वार्टर-फाइनल मैच के लिए स्क्वॉड का किया ऐलान, सूर्या-दुबे की हुई वापसी

Ranji Trophy 2024-25: मुंबई ने क्वार्टर-फाइनल मैच के लिए स्क्वॉड का किया ऐलान, सूर्या-दुबे की हुई वापसी

Mumbai Team (Photo Source: X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का क्वार्टर-फाइनल मैच 8 फरवरी से मुंबई और हरियाणा के बीच चौधरी बंशी लाल क्रिकेट स्टेडियम, रोहतक में खेला जाने वाला है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मुकाबले के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी स्क्वॉड का हिस्सा है।

मेघालय को हराकर मुंबई पहुंची है क्वार्टर-फाइनल में

मुंबई की टीम लीग राउंड के आखिरी मैच में मेघालय को हराकर नॉकआउट राउंड में पहुंची है। शार्दुल ठाकुर ने टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने 42 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली थी। साथ ही 8 विकेट भी चटकाए थे। मुंबई रणजी ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम है, टीम ने अब तक 42 खिताब जीते हैं। इस सीजन भी नॉकआउट राउंड में अच्छा प्रदर्शन कर एक और खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

रहाणे करेंगे कप्तानी

हरियाणा के खिलाफ मैच में अजिंक्य रहाणे मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा है। जबकि, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए नजर आएंगे।

सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ खास खेल नहीं दिखा पाए। पांच मैचों में वह मात्र 28 रन बना पाए। रेड-बॉल क्रिकेट में सूर्या शानदार खेल दिखाना चाहेंगे। उन्होंने इस सीजन अब तक एक ही रणजी मैच खेला है। वहीं, शिवम दुबे की बात करें तो वह नीतीश रेड्डी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। हालांकि, रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। वह दोनों पारियों में डक पर आउट हुए थे।

हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच के लिए मुंबई का स्क्वॉड-

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी , सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...