
Mohammed Shami (Photo Source: Getty Images)
बंगाल ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पहले दो राउंड के लिए 19 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 40 वर्षीय अनुस्तुप मजूमदार एक बार फिर टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रणजी ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उन्हें पहले दो राउंड के लिए बंगाल की टीम में जगह नहीं मिली है।
बता दें, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद शमी ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। शमी को टखने में चोट लगी थी, जिसके चलते उनकी सर्जरी भी हुई है। शमी एनसीए में अपनी वापसी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अब तक बीसीसीआई की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
रिद्धिमान साहा की वापसी
CAB के साथ मतभेदों को सुलझाने के बीच रिद्धिमान साहा की घर वापसी हो गई है। साहा ने पहले बंगाल के साथ अपने घरेलू करियर को खत्म करने की इच्छा जताई थी। बता दें, उन्होंने पिछले दो सीजन में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया था।
आकाश दीप को भी मिली स्क्वॉड में जगह
अभिमन्यू ईश्वरन ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप 2024 में शानदार खेल दिखाया है। रणजी ट्रॉफी में वह बंगाल के लिए अहम खिलाड़ी रहने वाले हैं। तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी स्क्वॉड में जगह मिली है।
आकाश हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे। उन्हें रणजी ट्रॉफी टीम में जगह मिली है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से उनके बाहर रहने की ओर संकेत दे रहा है। वहीं, मुकेश कुमार जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है, पहले कुछ राउंड से बाहर है।
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए बंगाल का स्क्वॉड-
अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, अभिमन्यु ईश्वरन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रितिक चटर्जी, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, अनुस्तुप मजूमदार (कप्तान), आमिर गनी, सुदीप कुमार घरामी, एविलिन घोष, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद कैफ, मुकेश कुमार, प्रदीप्ता प्रमाणिक, ऋषव विवेक, रोहित कुमार, शुवम डे, युधाजीत गुहा
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन
SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

