Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25 Format Explained: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के नए फॉर्मेट को अच्छे से समझिए

Ranji Trophy 2024-25 Format Explained रणजी ट्रॉफी 2024-25 के नए फॉर्मेट को अच्छे से समझिए

Ranji Trophy 2024 (Pic Source-Twitter)

Ranji Trophy 2024-25 Format Explained: दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप के बाद अब रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तय किया है कि टूर्नामेंट दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के साथ ही आयोजित किए जाएँगे।

बीसीसीआई की नए स्ट्रक्चर के अनुसार, प्रत्येक टीम रणजी सीजन के पहले चरण में 13 नवंबर तक पाँच मैच खेलेगी। फिर विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टूर्नामेंट को होल्ड पर रखा जाएगा, यह टूर्नामेंट क्रमशः टी20 और 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित किए जाएँगे।

उसके बाद रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण 23 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें नॉक-आउट चरण शामिल हैं, और फाइनल 26 फरवरी से 2 मार्च तक निर्धारित है। रणजी खेलों के बीच केवल तीन दिन का अंतराल था लेकिन, खिलाड़ियों ने व्यस्त कार्यक्रम और रेस्ट देने के लिए शिकायत की थी। जिसके बाद 2024-25 सत्र के लिए खेलों के बीच का अंतराल तीन दिन से बढ़ाकर चार दिन कर दिया गया है।

Ranji Trophy 2024-25 Format Explained (रणजी ट्रॉफी 2024-25 फॉर्मेट):

पिछले सीजन में सर्दियों के दौरान खराब मौसम के कारण कई मैच प्रभावित होने के बाद, बीसीसीआई ने इस सीजन में रणजी ट्रॉफी लीग चरणों को दो विंडो में विभाजित करने का फैसला किया है। पांच लीग खेलों का पहला चरण 11 अक्टूबर से 13 नवंबर तक खेला जाएगा और फिर 23 जनवरी को फिर से शुरू होगा।

भारत के सबसे पुराने घरेलू टूर्नामेंट में 38 टीमें हैं जिन्हें पाँच समूहों में विभाजित किया गया है। एलीट ए, एलीट बी, एलीट सी और एलीट डी चार समूह हैं, जिनमें से प्रत्येक ग्रुप में आठ टीमें हैं। अन्य छह टीमों को प्लेट समूह में रखा गया है।

एलीट ग्रुप नॉकआउट 8 फरवरी को शुरू होंगे। प्लेट ग्रुप अपने विजेता का फैसला करने के लिए एक अलग नॉकआउट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

प्लेट ग्रुप के फाइनलिस्ट अगले सीजन में एलीट ग्रुप में जाएंगे। इसी तरह, एलीट ग्रुप की संयुक्त स्टैंडिंग में सबसे नीचे रहने वाली दो टीमों को अगले साल प्लेट सर्किट में भेज दिया जाएगा। इस साल हैदराबाद और मेघालय को एलीट ग्रुप में पदोन्नत किया गया, जबकि मणिपुर और गोवा को प्लेट ग्रुप में धकेल दिया गया।

रणजी ट्रॉफी ग्रुप (Ranji Trophy Groups)

Elite A (एलीट ए) Elite B (एलीट बी) Elite C (एलीट सी) Elite D (एलीट डी)  Plate (प्लेट)
Mumbai (मुंबई) Vidarbha (विदर्भ) Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) Tamil Nadu (तमिलनाडु) Goa (गोवा)
Baroda (बड़ौदा) Andhra (आंध्र) Karnataka (कर्नाटक) Saurashtra (सौराष्ट्र) Manipur (मणिपुर)
Services (सर्विस) Gujarat (गुजरात) Haryana (हरियाणा) Railways (रेलवे) Mizoram (मिजोरम)
J & K (जम्मू & कश्मीर) Rajasthan (राजस्थान) Bengal (बंगाल) Delhi (दिल्ली) Nagaland (नागालैंड)
Tripura (त्रिपुरा) Uttarakhand (उत्तराखंड) Kerala (केरल) Jharkhand (झारखंड) Sikkim (सिक्किम)
Maharashtra (महाराष्ट्र) Pondicherry (पुडुच्चेरी) Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) Arunachal Pradesh (अरुणांचल प्रदेश)
Odisha (ओडिशा ) Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) Punjab (पंजाब) Assam (असम)
Meghalaya (मेघालय) Hyderabad (हैदराबाद) Bihar (बिहार) Chandigarh (चंडीगढ़)

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...