Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: तमिलनाडु के खिलाफ भी जमकर बोला करुण नायर का बल्ला, इनफॉर्म बल्लेबाज ने जड़ा एक और शतक

Karun Nair (Pic Source-X)

भारतीय टीम के इन्फॉर्म बल्लेबाज करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की ओर से पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले शानदार शतक जड़ा। उन्होंने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

यह मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेला जा रहा है। अभी तक शानदार बल्लेबाज ने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का जड़ दिया है। यह करुण नायर का पिछली 13 घरेलू पारी में 7वां शतक है। करुण नायर ने अपनी पिछली 13 पारी में 100*, 105, 3, 4, 39, 27, 88*, 122*, 112, 111*, 163*, 44*, 112* रन बनाए हैं।

मैच की बात की जाए तो विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इस दौरान टीम की बेहद खराब शुरुआत हुई। ओपनर अथर्व तायडे और आदित्य ठाकरे जल्दी ही आउट हो गए। ध्रुव शोरे भी कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन इसके बाद करुण नायर ने खूंटा गाड़ लिया। दानिश मालेवार ने उनका पूरा साथ दिया। हालांकि वे 75 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन करुण नायर ने शतक जड़ दिया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं

करुण नायर के अलावा पहले दिन का खेल खत्म होने तक हर्ष दुबे ने 19* रन बना लिए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवें विकेट के लिए 33 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हो गई है। पिछले काफी समय से इस जबरदस्त बल्लेबाज का फॉर्म काफी शानदार रहा है। हालांकि इसके बावजूद करुण नायर को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम में भी तमाम लोगों को उम्मीद थी की करुण नायर का नाम जरूर शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि, करुण नायर उन कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में तिहरा शतक बनाया है। फिलहाल खेल के दूसरे दिन भी करुण नायर तमिलनाडु के गेंदबाजों के खिलाफ दबाव जरुर डालना चाहेंगे। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

আরো ताजा खबर

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Deepti Sharma (image via getty) भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है, और...