Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: जलज सक्सेना ने रचा इतिहास, 6000 रन और 400 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी

Jalaj Saxena (Photo Source: Twitter)

केरल के जलज सक्सेना रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने 400 विकेट और 6000 रन बनाए। उन्होंने यह उपलब्धि इस समय खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2024-25 के उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की। यह मुकाबला तिरुवंतपुरम के सेंट जेवियर कॉलेज ग्राउंड पर खेला जा रहा है।

बता दें कि, अनुभवी स्पिनर ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में 56 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने इस मुकाबले के दौरान उत्तर प्रदेश के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। केरल ने इस मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जलज सक्सेना के इस घातक प्रदर्शन की वजह से उत्तर प्रदेश टीम अपनी पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट हो गई।

जलज सक्सेना ने पहली पारी में माधव कौशिक, आर्यन जुयल, नितीश राणा, सिद्धार्थ यादव और पीयूष चावला का विकेट अपने नाम किया। इसी के साथ अनुभवी खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 29वीं बार 5 विकेट हॉल लिया। जलज सक्सेना रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 400 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले 13वें गेंदबाज बन गए हैं। पिछले सीजन वो चौथे खिलाड़ी बने थे जिन्होंने 9000 रन और 600 विकेट घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर हासिल किए थे।

जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी के सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है

अभी तक इस सीजन में सक्सेना ने दो मैच में 50.50 के औसत से 101 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी में चार पारी में 19.09 के औसत से 13 विकेट झटके हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने मध्य प्रदेश की ओर से 2005 में अपने रणजी करियर की शुरुआत की थी। इस टीम की ओर से उन्होंने 4041 रन और 159 विकेट झटके। इसके बाद 2016-17 सीजन में जलज सक्सेना केरल टीम में शामिल हो गए।

अभी तक 143 फर्स्ट क्लास मैच में जलज सक्सेना ने 33.97 के औसत से 6795 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक और 33 अर्धशतक शामिल है। ऑफ स्पिनर ने 25.68 के औसत से 452 विकेट झटके हैं। अपने इसी प्रदर्शन को अनुभवी खिलाड़ी आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...