
Ranji Trophy 2024-25 (Image Credit- Twitter X)
रणजी ट्राॅफी के जारी सीजन में एक खास रिकाॅर्ड देखने को मिला है। बता दें कि कश्यप बाकले और स्नेहल कौथंकर ने रणजी इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि यह रिकाॅर्ड रणजी ट्राॅफी के 5वें राउंड में पोरवोरिम के गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर गोवा और अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ जारी मैच में देखने को मिला है।
इस मुकाबले में दोनों ने खेल के दूसरे दिन गोवा के लिए शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 606* रनों की अटूट साझेदारी कर दी है। यह साझेदारी अब रणजी इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है। दोनों ने इससे पहले महाराष्ट्र के एसएम गुगले और अनिकेत बावने के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2016 में दिल्ली के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 594 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी की थी।
🚨 Record Alert
Goa batters Kashyap Bakle (300*) & Snehal Kauthankar (314*) have registered the highest-ever partnership in #RanjiTrophy history!
An unbeaten 606 runs for the 3rd wicket in the Plate Group match against Arunachal Pradesh 👏
Scorecard: https://t.co/7pktwKbVeW pic.twitter.com/9vk4U3Aknk
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 14, 2024
क्रीज पर रहने के दौरान, कौथंकर और बाकले दोनों खिलाड़ियों ने तिहरा शतक लगाया। बाकले ने केवल 269 गेंदों पर 39 चौकों और कुछ छक्कों की मदद से 300* रन बनाए, वहीं कौथंकर ने भी केवल 215 गेंदों पर 45 चौके और 6 छक्कों की मदद से 314 रनों की शानदार पारी खेली।
देखें रणजी इतिहास में बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारियां
594*
तीसरे
महाराष्ट्र
दिल्ली
मुंबई
577
चौथे
बड़ौदा
होल्कर
बड़ौदा
539
तीसरे
सौराष्ट्र
गुजरात
सूरत
538
चौथे
बिहार
मिजोरम
कोलकाता
520
पांचवे
सौराष्ट्र
ओडिशा
राजकोट
साथ ही बता दें कि इस मुकाबले में महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने पांच विकेट हासिल किए हैं। अर्जुन की इस शानदार गेंदबाजी की वजह से अरुणाचल पहली पारी में 30.3 ओवर बाद, मात्र 84 रनों पर सिमट गई।
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

