Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: एक मैच खेलकर कितना कमाएंगे विराट कोहली? जानें यहां-

Virat Kohli (Photo Source: X)

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं। वह रेलवे के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले का हिस्सा हैं। कोहली को देखने के लिए फैंस में काफी ज्यादा जुनून देखने को मिल रहा है।

पहले दिन सुबह 3 बजे से ही फैंस स्टेडियम के अंदर जाने के लिए लाइन में खड़े हो गए थे। वहीं, दूसरे दिन 31 जनवरी को भी सुबह-सुबह ही भीड़ जमा हो गई। लेकिन दूसरे दिन कोहली के जल्दी आउट होने के बाद फैंस स्टेडियम छोड़ जाकर जाने लगे। विराट रेलवे के खिलाफ पहली पारी में मात्र 6 रन बनाकर आउट हुए।

किंग कोहली के फैंस यह भी जानने के लिए उत्साहित है कि रणजी ट्रॉफी में एक मैच खेलकर किंग कोहली कितना कमाने वाले हैं? आइए आपको इस ऑर्टिकल के जरिए जानकारी देते हैं।

अनुभव के आधार पर तय होती है घरेलू क्रिकेट में सैलरी

रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली की कमाई उनके अंतर्राष्ट्रीय और आईपीएल सैलरी की तुलना में कम है। कोहली BCCI के ग्रेड A+ कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी हैं, वह सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं, साथ ही प्रति टेस्ट मैच 15 लाख रुपये कमाते हैं।

इसके अलावा, उन्हें एडवाइसमेंट और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से भी अच्छी खासी रकम मिलती है। घरेलू क्रिकेट में सैलरी BCCI द्वारा निर्धारित एक स्ट्रक्चर पे स्केल के अनुसार होती है। BCCI के घरेलू पेमेंट स्ट्रक्चर के अनुसार खिलाड़ियों की सैलरी उनके अनुभव के आधार पर तय की जाती है।

40 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी प्रतिदिन 60,000 रुपये कमाते हैं।
21-40 मैच खेलने वाले खिलाड़ी प्रतिदिन 50,000 रुपये कमाते हैं।
20 से कम मैच खेलने वाले खिलाड़ी प्रतिदिन प्रति गेम 40,000 रुपये कमाते हैं।
नॉन-प्लेयिंग स्क्वॉड मेंबर्स अपने अनुभव के आधार पर 20,000 से 30,000 रुपये तक कमाते हैं।

रेलवे के खिलाफ मैच के बाद कोहली को मिलेंगे इतने पैसे

विराट कोहली ने इस सीजन से पहले 23 रणजी ट्रॉफी मैच खेले हैं और 1,547 रन बनाए हैं, लेकिन कुल 140 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने के कारण उन्हें 60,000 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। इसका मतलब है कि अगर मैच पूरा चलता है तो कोहली को रेलवे के खिलाफ मैच में हिस्सा लेने के लिए 2,40,000 रुपये मिलेंगे।

 

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...