Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: जाने राउंड 1 के दूसरे दिन के सभी टीमों के स्कोर के बारे में यहां

Ranji Trophy 2024-25 (Image Credit- Twitter X)

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो गई है, तो वहीं आज दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। बता दें कि एलीट और प्लेट लीग को मिलाकर कुल 19 मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें 38 घरेलू टीमों भाग ले रही हैं।

दूसरे दिन के खेल के बाद कुछ टीमों ने विरोधी टीम पर पकड़ बनाई, तो कुछ टीमों के हाथ से मुकाबला निकलता हुआ भी नजर आया। दूसरे दिन के खेल के बाद काफी चीजें देखने को मिली। आज हम आपको बताते हैं सभी टीमों के बीच खेले गए दूसरे दिन के खेल के स्कोर के बारे में:

एलीट ग्रुप A

त्रिपुरा बनाम उड़ीसा, अगरतला में: बारिश की वजह से दूसरे दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी।

बड़ौदा बनाम मुंबई, वडोदरा में: बड़ौदा ने पहली पारी में 290 बनाए तो मुंबई ने 214 रन। इसके बाद दूसरी पारी में बड़ौदा ने 2 ओवर में 9 रन बना लिए हैं।

जम्मू और कश्मीर बनाम महाराष्ट्र, श्रीनगर में: जम्मू और कश्मीर ने पहली पारी को 519/7 पर घोषित किया, महाराष्ट्र ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।

सर्विस बनाम मेघालय, नई दिल्ली: सर्विसस ने पहली पारी में 402 रन बनाए, तो वहीं मेघालय ने 41 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं।

एलीट ग्रुप B:

हैदराबाद बनाम गुजरात, सिकंदराबाद में: गुजरात ने पहली पारी में 343 रन बनाए। हैरदाबाद ने 75 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए हैं।

हिमाचल प्रदेश बनाम उत्तराखंड, धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी को 663/3 पर घोषित किया, उत्तराखंड ने पहली पारी 12 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं।

राजस्थान बनाम पुडुचेरी, जयपुर में: पुडुचेरी ने पहली पारी में 248 रन बनाए, तो राजस्थान ने 74 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं।

विदर्भ बनाम आंध्र, नागपुर में: विदर्भ पहली पारी में मात्र 118 रनों पर सिमट गई। तो वहीं आंध्रा ने पहली पारी में 167 रन बनाए। इसके अलावा विदर्भ ने दूसरी पारी में वापसी करते हुए 52 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं।

एलीट ग्रुप C:

मध्य प्रदेश बनाम कर्नाटक, इंदौर में: मध्य प्रदेश ने दिन का खेल खत्म होने तक 83 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं।

उत्तर प्रदेश बनाम बंगाल, लखनऊ में: बंगाल पहली पारी 311, यूपी ने पहली पारी में 64 ओवर बाद 3 विकेट नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं।

हरियाणा बनाम बिहार: बिहार पहली पारी 78, हरियाणा ने पहली पारी में 54 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं।

केरल बनाम पंजाब, त्रिवेंद्रमपुरम: पंजाब ने 77 ओवर बाद 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं।

एलीट ग्रुप D:

असम बनाम झारखंड, गुवाहाटी में: झारखंड पहली पारी 361, असम ने पहली पारी में 47 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं।

छत्तीसगढ़ बनाम दिल्ली, रायपुर: छत्तीसगढ़ पहली पारी 343, दिल्ली ने पहली पारी में 49 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं।

चंडीगढ़ बनाम रेलवे, चंडीगढ़ में: चंडीगढ़ पहली पारी 142, रेलवे पहली पारी 142, चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में 9 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं।

तमिलनाडु बनाम सौराष्ट, कोयंबतूर में: सौराष्ट पहली पारी 203, तमिलनाडु ने 89 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं।

प्लेट:

सिक्किम बनाम मिजोरम, राॅगपो में: सिक्किम 191, मिजोरम 163, सिक्किम ने दूसरी पारी में 51 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं।

नागालैंड बनाम अरुणाचल प्रदेश, सोविमा में: नागालैंड ने पहली पारी 509/5 पर घोषित की, अरुणाचल ने 26 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं।

गोवा बनाम मणिपुर, पर्वोरिम में: गोवा 376, मणिपुर 98 और 16 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन।

আরো ताजा खबर

सूर्यवंशी ओपनर, क्लासेन नंबर 4 पर, कोहली को जगह नहीं, कुछ ऐसी है IPL 2026 की लीग स्टेज की बेस्ट प्लेइंग 11 

Vaibhav Suryavanshi and Heinrich klaasen (Image Credit- Twitter X) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के 19वें सीजन का लीग चरण समाप्त हो चुका है। 26 मई से नाॅकआउट मुकाबले...

IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 70 रोमांचक मुकाबलों के...

सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को बताया अफवाह, कहा ‘लोग क्रिकेट को नहीं समझते’ 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को अफवाह बताया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स...

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बनाया ‘उल्टा डॉन ब्रैडमैन’ वाला ये अनचाहा वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट में 100 का बल्लेबाजी औसत, यह ऐसा लैंडमार्क है, जिसे बहुत ही कम खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डाॅन...