Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy: मुंबई टीम में हुई श्रेयस अय्यर की वापसी, पृथ्वी शॉ अभी भी हैं टीम से बाहर

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में बुधवार से मुंबई और ओडिशा के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए मिडिल ऑर्डर बैट्समैन श्रेयस अय्यर की मुंबई टीम में वापसी हुई है। उन्हें एलीट ग्रुप ए मुकाबले के लिए 16 सदस्यीय टीम में चुना गया है। अय्यर निजी कारणों से त्रिपुरा के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे, जो अंत में ड्रॉ पर छूटा था। भारतीय टीम से बाहर चल रहे अय्यर मौजूदा सीजन के शुरुआती दो मैचों मुंबई का हिस्सा थे।

श्रेयस अय्यर बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले में पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे वहीं उन्होंने दूसरी पारी में 30 रन बनाए थे। उस मैच में मुंबई को 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले अय्यर ने महाराष्ट्र के खिलाफ 142 रन की पारी खेली थी और उनकी टीम को उस मैच में मुंबई 9 विकेट से जीत मिली थी।

श्रेयस अय्यर की हुई टीम में वापसी, पृथ्वी शॉ का नाम अभी भी है गायब

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का एक बार फिर मुंबई टीम से पत्ता कट गया है। मुंबई बनाम त्रिपुरा मैच में भी शॉ को टीम में जगह नहीं मिली थी। 24 वर्षीय खिलाड़ी पिछले मैच में स्क्वॉड का हिस्सा था लेकिन अब उन्हें 16 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शॉ को त्रिपुरा के खिलाफ फिटनेस और अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण बाहर रखा गया था। इस बार उन्हें टीम में क्यों जगह नहीं मिली है इसको लेकर कुछ भी पुष्टि नहीं मिली है।

आपको बता दें कि, पृथ्वी शॉ मौजूदा रणजी सीजन की शुरुआत में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई के लिए दो मैच खेल चुके हैं। हालांकि, वह दोनों मैचों में बल्ले से फ्लॉप रहे। शॉ ने उन दो मैचों की चार पारियों में 59 रन बनाए, जिसमें वह एक बार नाबाद लौटे। उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ 7 और 12 रन बनाए। वहीं, महाराष्ट्र के सामने 1 और नाबाद 39 रन की पारी खेली।

ओडिश के खिलाफ मैच के लिए मुंबई टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अखिल हेरवाडकर, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे, सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, कर्ष कोठारी, हिमांशु सिंह, शारदुल ठाकुर, मोहित अवस्थी , मोहम्मद जुनेद खान और रॉयस्टन डायस।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...

IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार

Stephen Fleming (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अपने लंबे और सफल सफर को समाप्त कर दिया है।...