Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy: ईशान किशन का तूफानी शतक, बोले – अब समझ आया अनुभव और धैर्य ही असली ताकत!

Ranji Trophy: ईशान किशन का तूफानी शतक, बोले – अब समझ आया अनुभव और धैर्य ही असली ताकत!

Ishan Kishan (Image Credit – Twitter X)

झारखंड के कप्तान ईशान किशन इस समय पूरी तरह वर्तमान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और जिस भी स्तर पर खेल रहे हैं, हर मौके का आनंद लेना चाहते हैं। 2025–26 की रणजी ट्रॉफी में झारखंड की अगुवाई करते हुए किशन ने शानदार शुरुआत की।

तमिलनाडु के खिलाफ कोयंबटूर की हरी पिच पर टीम के शुरुआती बल्लेबाजो के जल्दी आउट हो जाने के बाद उन्होंने धैर्यपूर्ण शतक नाबाद 125 रन, 183 गेंदों पर लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा। उनकी इस पारी की बदौलत झारखंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 307/6 का मजबूत स्कोर बना लिया।

अनुभव ने सिखाया समझदारी से खेलना

किशन ने साहिल राज के साथ सातवें विकेट के लिए नाबाद 150 रनों की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने अपने स्वभाविक आक्रामक अंदाज पर नियंत्रण रखते हुए संयम दिखाया। उन्होंने पारी में सिर्फ दो छक्के लगाए, जो उनके परिपक्व खेल और स्थिति की समझ को दर्शाता है।

ईशान ने कहा, इस स्तर पर आपको बहुत समझदारी से खेलना पड़ता है। रणजी ट्रॉफी जैसी प्रतियोगिता का महत्व समझना जरूरी है। बड़े टीमों के खिलाफ ऐसे मैच ही आपके खेल को निखारते हैं। ईशान किशन का यह बयान ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) से बातचीत के दौरान बताया था।

उन्होंने आगे कहा, करियर की शुरुआत में आप कई गलतियां करते हैं, लेकिन अनुभव से सीखते हैं। जब आप मैदान में होते हैं तभी समझ आता है कि कब और कैसे खेल बदलना है। मैं बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ बड़ा शॉट खेलना चाहता था, लेकिन जब छह विकेट गिर चुके थे, तो समझ आया कि संभलकर खेलना जरूरी है।

किशन ने अनुभव के महत्व पर जोर देते हुए कहा, जैसे जैसे आप ज्यादा मैच खेलते हैं, आपको समझ आता है कि कई बार सिंगल्स छक्कों से ज्यादा अहम होते हैं। लंबी साझेदारी से विपक्षी गेंदबाज थक जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस सीजन में उन्होंने खुद के लिए कोई लक्ष्य नहीं रखा है। जब भी मैं लक्ष्य लेकर मैदान में उतरा हूं, उल्टा ही हुआ है। अब बस इतना तय किया है कि क्रीज पर टिके रहना है, रन अपने आप मिल जाएंगे।

আরো ताजा खबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...

SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...