Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy: रोहित, यशस्वी, गिल, पंत समेत टीम इंडिया के सुपरस्टार्स रणजी ट्राॅफी में हुए फेल, देखें किसने कितना स्कोर बनाया

Ranji Trophy रोहित यशस्वी गिल पंत समेत टीम इंडिया के सुपरस्टार्स रणजी ट्राॅफी में हुए फेल देखें किसने कितना स्कोर बनाया

Ranji Trophy (Image Credit- Twitter X)

Ranji Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार्स रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट की स्टेज सज चुकी थी। लेकिन सभी की नजर भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा पर थीं, जो गत चैंपियन मुंबई के लिए करीब एक दशक बाद घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे।

हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई के बीकेसी ग्राउंड पर 19 गेंदों पर महज 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इससे पहले रोहित बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में भी खेले गए तीन मैचों में सिर्फ 31 रन ही बना पाए थे।

देखें किस तरह रोहित शर्मा हुए आउट

टीम के बाकी खिलाड़ी भी हुए फ्लाॅप

तो वहीं रणजी ट्राॅफी में वापसी कर रहे सिर्फ रोहित शर्मा ने ही बल्ले से निराश नहीं किया है, बल्कि जितने भी खिलाड़ी जो घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे थे, वे पहली पारी में अपनी-अपनी टीमों के लिए कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

रोहित से पहले मुंबई बनाम जम्मू कश्मीर मैच में खेल रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी 4 बनाकर, पारी के तीसरे ओवर में आकिब नबी के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए। जायसवाल के अलावा मुंबई की ओर से खेल रहे श्रेयस अय्यर जो हाल में ही पंजाब किंग्स के नए कप्तान नियुक्त हुए हैं, वो भी 11 रन बनाकर युधवीर सिंह के खिलाफ कैच आउट हो गए।

इसके अलावा रणजी ट्राॅफी ग्रुप डी के राजकोट में जारी दिल्ली बनाम सौराष्ट्र मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सिर्फ 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। इसके अलावा हाल में ही आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए उपकप्तान नियुक्त किए गए शुभमन गिल भी कर्नाटक बनाम पंजाब मैच में सिर्फ 4 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से सीरीज गंवाने के बाद, बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वापसी भारतीय खिलाड़ियों के लिए अभी तक खास नहीं रही है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...

घुटने की चोट के कारण ‘क्रिकेट के बाद की जिंदगी’ पर विचार कर रहा है इंग्लैंड का ये स्टार पेसर

Mark Wood (image via getty) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने खेल में अपने अनिश्चित भविष्य के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने पहली बार यह माना है...