Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy के दूसरे फेस में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं तुषार देशपांडे 

Tushar Deshpande. (Photo Source: Twitter)

रणजी ट्राॅफी के दूसरे फेज में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) खेलते हुए नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि लंदन में 13 सितंबर को देशपांडे का टखने का सफल ऑपरेशन हुआ था। इस ऑपरेशन के बाद, वह रिकवर कर रहे हैं और इस वजह से किसी भी प्रकार के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाए हैं।

इसके अलावा वह 23 सितंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं। हालांंकि, उनके रणजी ट्राॅफी के दूसरे लेग में 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी की उम्मीद है। 29 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब की प्रक्रिया को पूरी कर रहा है।

साथ ही सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट से बाहर होना, देशपांडे के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। क्योंकि खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। हालांकि, सीएसके अभी भी उन्हें राइट टू मैच कार्ड (RTM) का इस्तेमाल कर अपनी टीम के साथ दोबारा जोड़ सकती है। लेकिन अगर वह सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेलते, तो अपने प्रदर्शन से शायद वे कुछ और टीमों की नजर में आ सकते थे।

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के दौरान देशपांडे सीएसके खेमे के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक थे। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कई बार अंतिम ओवरों में देशपांडे के हाथों में गेंद सौंपी और वह अपने कप्तान के फैसले पर एकदम खरे उतरे।

आईपीएल के गत सीजन में तुषार ने खेले गए 13 मैचों में पांच बार की चैंपियन सीएसके के लिए 17 विकेट हासिल किए थे, तो वहीं साल 2023 में चेन्नई को चैंपियन बनाने में तुषार ने अहम भूमिका निभाई थी। इस सीजन तुषार ने खेले गए 16 मैचों में 23 विकेट हासिल किए थे।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ 2026: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने तोड़ा केकेआर के पूर्व स्टार का ये बड़ा रिकाॅर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी...

IND vs NZ 2026, 1st T20I: एकतरफा मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

IND vs NZ 2026, 1st T20I (image via BCCI/X) अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलकर कमाल कर दिया, जिससे भारत ने बुधवार को नागपुर में पांच मैचों की सीरीज के...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले USA के अली खान का बड़ा दावा, पाकिस्तान को फिर चखाएंगे हार का स्वाद

Ali Khan (Image credit Twitter – X) अमेरिका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अली खान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर बड़ा दावा...

IPL 2026: RCB और RR के सामने होम ग्राउंड का संकट, बीसीसीआई ने दी डेडलाइन

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दो बड़ी फ्रेंचाइजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR), अपने घरेलू मैदान को लेकर बड़ी...