Skip to main content

ताजा खबर

Ramandeep Singh ने अपने डेब्यू पर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

Ramandeep Singh (Photo Source: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से रमनदीप सिंह ने डेब्यू किया। रमनदीप को टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तरफ से डेब्यू कैप मिली। अपने डेब्यू मैच में ही रमनदीप ने वो कारनामा कर दिखाया जो आज से पहले सिर्फ एक भारतीय कर पाया है।

Ramandeep Singh ने Surykumar Yadav की तरह की अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत

रमनदीप सिंह इस फॉर्मेट में खेलने वाले भारत के 118वें खिलाड़ी बने। रमनदीप के लिए ये मैच यादगार रहा और इसे उन्होंने इस मैच को और भी ज्यादा यादगार उस वक्त बनाया, जब वे बल्लेबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर वो कारनामा कर दिखाया, जिसके लिए बल्लेबाज सोचने से भी डरते हैं। दरअसल, रमनदीप सिंह भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा।

अक्सर जब कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करता है तो वह अपनी पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने से बचता है, लेकिन रमनदीप ऐसा करने से बिल्कुल नहीं डरे और छक्का लगाकर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज किया। रमनदीप सिंह से पहले सूर्यकुमार यादव ही भारत के लिए ऐसा कर पाए थे।

2001 के बाद के आंकड़ों के मुताबिक, सूर्या और रमनदीप ही ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत छक्के के साथ की। रमनदीप को इस मैच में 6 गेंदें खेलने का मौका मिला और वे 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्के के अलावा एक चौका भी लगाया।

मैच से पहले रमनदीप सिंह को वीवीएस लक्ष्मण और हार्दिक पांड्या ने डेब्यू कैप सौंपी थी। कोच वीवीएस ने कैप हार्दिक को थमाई थी, जिसे हार्दिक ने रमनदीप सिंह को सौंपा था। रमनदीप सिंह भी हार्दिक पांड्या की तरह एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। आईपीएल के अलावा वे घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करते हैं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...