
Rahul Dravid (Image Credit- Instagram)
Rajasthan Royals टीम अगले सीजन से Rahul Dravid की कोचिंग के अंडर मैदान पर नजर आएगी, दूसरी ओर इस टीम ने दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उन्हीं खिलाड़ियों को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने अपनी राय रखी है और साथ ही उन्होंने अपने टीम के कप्तान संजू को लेकर भी बात की है।
RR टीम ने किस-किस को रिटेन किया?
Rajasthan Royals टीम ने इस बार अपने कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, साथ ही टीम ने चहल के अलावा अश्विन और बटलर का साथ भी छोड़ दिया है। ऐसे में टीम ने कप्तान संजू सैमसन के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 18-18 करोड़ में रिटेन किया है। तो टीम ने ध्रुव जुरेल और रियान पराग को 14-14 करोड़, वहीं शिमरोन हेटमायर को 11 करोड़ और संदीप शर्मा को 4 करोड़ में रिटेन किया। ऐसे में टीम के पास अब राइट टू मैच का कार्ड भी नहीं बचा है और टीम ने सभी 6 स्लॉट भर लिए हैं। जिसके बाद टीम नए खिलाड़ी को ऑक्शन में टारगेट करेगी, साथ ही देखना ये भी अहम होगा कि ये क्या फिर से टीम बटलर को अपनी टीम में शामिल करती है या नहीं।
Rahul Dravid का ये बयान सुना क्या आपने?
*Rahul Dravid बोले- Rajasthan Royals टीम अपने टैलेंट पर भरोसा करती है।
*हम हमारे Core खिलाड़ियों के साथ एक अच्छी टीम बनाना चाहते हैं- द्रविड़।
*जो खिलाड़ी हमने रिटेन किए हैं, उनके अंदर टीम को लेकर फीलिंग है- राहुल।
*राहुल द्रविड़ ने ये भी कहा कि- Core खिलाड़ियों के साथ टीम बनाने में आसानी होती है।
अपनी टीम को लेकर क्या राय है Rahul Dravid की
𝐍𝐞𝐰 𝐇𝐞𝐚𝐝-𝐂𝐨𝐚𝐜𝐡 🤝 𝐍𝐞𝐰 𝐒𝐨𝐜𝐡
Hear from Rahul Dravid on #RR’s retentions ahead of the #IPLAuction.#IPLonJioCinema #IPLRetentiononJioCinema #IPLRetention #JioCinemaSports #RCB #PlayBold #TATAIPL pic.twitter.com/lYqXZs4xPG
— JioCinema (@JioCinema) October 31, 2024
संजू को लेकर क्या बोले RR टीम के कोच?
आगे राहुल द्रविड़ ने कहा कि- जो फैसले लिए गए वे आसान नहीं थे और कप्तान संजू सैमसन ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 सालों में संजू ने सभी के साथ अच्छे रिलेशन बनाए थे। हालांकि डायनामिक्स को ध्यान में रखते हुए और हर कदम के पक्ष और विपक्ष को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है।
एक नजर कोच साहब के इस वीडियो पर भी
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

