
R Ashwin (Photo Source: X)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। पूर्व सीएसके खिलाड़ी का कहना है कि इंग्लैंड के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन इयोन मोर्गन (Eoin Morgan), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को रिप्लेस करते हुए, आईपीएल 2027 में फ्रेंचाइजी के नए हेड कोच बनने वाले हैं।
साथ ही पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि यह घोषणा पांच बार की चैंपियन टीम द्वारा अगले हफ्ते की जा सकती है। गौरतलब है कि अभी तक इयोन मोर्गन ने हेड कोच के तौर पर किसी भी इंटरनेशनल या फ्रेंचाइजी के साथ काम नहीं किया है। हालांकि, व्हाइट बाॅल क्रिकेट में उनकी कप्तानी का प्रदर्शन असाधारण रहा।
2015 में इंग्लैंड की बागडोर संभालने के बाद मोर्गन की ही कप्तानी में इंग्लैंड ने साल 2019 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड को अपने नाम किया था, जो उनका एकमात्र वर्ल्ड कप खिताब है। इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर को आईपीएल 2021 के फाइनल तक पहुंचाया था। लेकिन, फाइनल में सीएसके ने केकेआर को हराकर चौथी बार टाइटल अपने नाम किया।
R Ashwin ने किया बड़ा खुलासा
हाल में ही अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल के हवाले से कहा “मुझे पक्का यकीन है। मेरे सूत्रों के अनुसार, इयोन मोर्गन का नाम CSK के हेड कोच पद के लिए जोर-शोर से चर्चा में है। मुझे लगता है कि अगले हफ्ते तक इस पर फैसला हो जाएगा। व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि यह जिम्मेदारी MS धोनी के पास रहेगी और बाकी लोग इसे संभालेंगे। मेरे हिसाब से यही सही फैसला होगा, क्योंकि मेगा ऑक्शन में बस एक साल बचा है और फ्लेमिंग की जगह किसी और को लाना थोड़ा देर से उठाया गया कदम होगा।”
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इयोन मोर्गन चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच बनते हैं या नहीं? अगर ऐसा हुआ तो फ्रेंचाइजी को मोर्गन के व्हाइट बाॅल क्रिकेट के एक लंबे अनुभव का फायदा मिल सकता है।
SM Trends: 13 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां
मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान
Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

