Skip to main content

ताजा खबर

Punjab Kings टीम से जुड़ने के बाद, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह का पहला रिएक्शन आया सामने

Arshdeep Singh And Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

Punjab Kings टीम IPL के Mega Auction में सबसे ज्यादा रकम लेकर बैठी थी, वहीं टीम अब उसी के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीद रही है। जहां टीम अभी तक अर्शदीप सिंह के अलावा श्रेयस अय्यर और युजी चहल को अपने नाम कर चुकी है, इस बीच टीम के कुछ खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी सामने आ गया है।

Punjab Kings से जुड़ने के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर और अर्शदीप?

Punjab Kings के सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी पंजाब टीम में शामिल होने पर पनी खुशी जताते हुए नजर आए। अर्शदीप सिंह ने वीडियो में बोला कि-बहुत-बहुत खुशी है कि मैं वापस पंजाब टीम में आया हूं और मुझे आशा है कि इस बार हमारी टीम ट्रॉफी जीतेगी। वहीं श्रेयस अय्यर ने वीडियो में कहा कि- मैं पंजाब टीम के साथ जुड़कर काफी खुश हूं, टीम के साथ अगला सीजन खेलने के लिए उत्साहित हूं। वैसे श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस साल KKR टीम ने खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद भी टीम ने उनको रिलीज कर दिया था और बताया गया था कि वो रिटेन होने के लिए ज्यादा रकम मांग रहे थे। वहीं अर्शदीप को भी पंजाब टीम ने रिलीज कर दिया था, लेकिन इस टीम ने RTM के तहत फिर से अर्शदीप को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। दूसरी ओर इस बार मेगा ऑक्शन के पहले दिन पंत पर जमकर पैसों की बारिश हुई और उनको LSG ने 27 करोड़ में खरीदा।

एक नजर डालते हैं श्रेयस अय्यर के इस वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

गेंदबाज अर्शदीप सिंह की खुशी तो अलग लेवल पर है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

किन खिलाड़ियों को कितने में खरीदा है Punjab Kings ने?

*टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को अपने नाम कर चुकी है Punjab Kings।
*श्रेयस अय्यर को पंजाब टीम ने 26 करोड़ 75 लाख में अपने नाम किया था।
*मेगा ऑक्शन में अर्शदीप को 18 करोड़ में फिर से अपनी टीम में लाई है पंजाब ।
*वहीं पंजाब टीम ने चहल को भी 18 करोड़ में अपने नाम किया है।

चहल को लेकर Punjab Kings का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...