Skip to main content

ताजा खबर

Punjab Kings टीम के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत है जारी, क्या इस बार ट्रॉफी जीतने की आएगी बारी?

(Image Credit- Instagram)

इस बार मेगा ऑक्शन में Punjab Kings के पास सबसे ज्यादा रकम थी, ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने इसका पूरा फायदा उठाया और एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ियों को अपने नाम किया। वहीं अब ये खिलाड़ी IPL 2025 को लेकर अभी से कड़ी मेहनत करने में लगे हैं, जिसका नजारा लगातार सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

अब तक Punjab Kings के बदल चुके हैं 17 कप्तान

Punjab Kings का नाम उन टीमों की लिस्ट में आता है, जो आज तक IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं। वहीं इस टीम ने अभी तक 17 कप्तान बदले हैं, जहां श्रेयस अय्यर इस टीम के 17वें कप्तान हैं। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि जैसे श्रेयस ने KKR टीम की कप्तानी की थी, वैसे ही कप्तानी वो पंजाब की भी करेंगे इस सीजन और इस खिलाड़ी को 26 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा गया है।

गजब की तैयारियां करने में लगी है Punjab Kings टीम

*Punjab Kings के खिलाड़ी कैंप में लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं IPL 2025 के लिए।
*इसी कड़ी में टीम के सोशल मीडिया पर कैंप की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं।
*जहां कुछ खिलाड़ी टीम की नई ट्रेनिंग किट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए नजर आए।
*काफी लंबे समय से कैंप में अभ्यास कर रहे हैं खिलाड़ी, लेकिन स्टार खिलाड़ी नहीं हुए शामिल।

पूरे फोकस के साथ अभ्यास जारी है Punjab Kings टीम का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग के बीच है अच्छा तालमेल

इस बार पंजाब टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, तो टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग होंगे। ऐसे में इन दोनों ने पहले भी साथ में काम किया है, दरअसल जब रिकी दिल्ली टीम के कोच थे तब श्रेयस उसी टीम की कप्तानी कर रहे थे। जिसका फायदा अब पंजाब टीम को मिलेगा और दोनों की जोड़ी शायद टीम को पहली बार खिताब जीता सकती है। दूसरी ओर सभी की नजरें इस बार अर्शदीप के अलावा युजी चहल पर भी होगी, जिनको टीम ने 18-18 करोड़ की रकम में खरीदा है।

कप्तान अय्यर का ये वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में...