Skip to main content

ताजा खबर

Pujara ने डेविड वॉर्नर को किया था खूब परेशान, सालों पुराने किस्से का हुआ अब खुलासा

(Image Credit- Instagram)

Cheteshwar Pujara का नाम टीम इंड़िया के सबसे शांत बल्लेबाजों में आता है, जहां ये खिलाड़ी मैदान पर अपनी जुबान से नहीं बल्ले से जवाब देता है। लेकिन हाल ही में पुजारा ने डेविड वॉर्नर से जुड़ा एक किस्सा कैमरे पर शेयर किया है, जो काफी मजेदार है और इसके जरिए पुजारा का एक अलग अवतार फैन्स को देखने को मिला है।

जब Cheteshwar Pujara ने लिया था डेविड वॉर्नर से पंगा

Cheteshwar Pujara ने एक वीडियो में खुलासा करते हुए बताया कि डेविड वॉर्नर के साथ उनकी काफी Sledging हुई है, साथ ही उसी Sledging से जुड़ा एक किस्सा उन्होंने बताया है। पुजारा ने बताया कि- जब 2014-15 के दौरान मैं अंतिम 11 का हिस्सा नहीं था, तो मैं टीम के लिए पानी लेकर जा रहा था। तभी वॉर्नर मैदान पर आए और मुझे कहा कि तू टीम के लिए पानी लेकर जाता हुआ काफी अच्छा लग रहा है और उसी के बाद से हमारी लड़ाई शुरू हुई थी। पुजारा ने आगे बताया कि- वॉर्नर अश्विन के खिलाफ बहुत आउट होते थे, तो मैं जब पानी लेकर मैदान पर जाता था तो वॉर्नर को ऑफ स्पिन का इशारा हाथ से करता था और पूरी टीम को ये करने के लिए बोला था। ऐसे मैं वॉर्नर के साथ साइकोलॉजिकल गेम खेलना चाहता था, वहीं जो मैंने Short Leg पर उनसे बात की वो कैमरे पर नहीं बता सकता। आखिर में पुजारा ने बताया कि जब-जब वॉर्नर इंडिया आए, तो मैंने उनको बताया कि आप अश्विन के खिलाफ बहुत आउट होते हो और साइकोलॉजिकल ये बात वॉर्नर के दिमाग में चलती रहती थी। साथ ही यात्रा के दौरान वो मेरे सामने भी नहीं आते थे।

डेविड वॉर्नर को लेकर इस वीडियो में Cheteshwar Pujara ने बात की

This side of @cheteshwar1 😁🤌

Pujara taking on @davidwarner31 with mind games is something you wouldn’t wanna miss! 😁#AUSvINDOnStar 👉 3rd Test, Day 1, LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy #AdityaBirlaGroup #CricketLive pic.twitter.com/dCC7UitIMY

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 14, 2024

Cheteshwar Pujara और वॉर्नर नहीं हैं इस BGT का हिस्सा

*डेविड वॉर्नर और पुजारा नहीं हैं इस बार की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा।
*जहां डेविड वॉर्नर ले चुके हैं अब इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास।
*तो Cheteshwar Pujara का इस बार की BGT के लिए नहीं हुआ टीम में चयन।
*ऐसे में ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज कैमरे के सामने माइक पकड़ दे रहे हैं अपनी राय।

दिग्गज खिलाड़ियों के साथ वॉर्नर की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Michael Vaughan (@michaelvaughan)

दूसरे दिन कैसा रहेगा ब्रिस्बेन का मौसम?

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है, जहां मैच के पहले दिन ही बारिश ने पूरा खेल खराब कर दिया। ऐसे में 13.2 ओवर का खेल हो पाया, जिसके बाद बाकी के पूरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा। वहीं अब AccuWeather के अनुसार दूसरे दिन यानी की 15 दिसंबर को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है,साथ ही इस दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमार है और इस पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की 56% संभावना है, जबकि गरज के साथ 15% बारिश की संभावना है।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...