Skip to main content

ताजा खबर

PSL 2025 में नहीं खेलेंगे स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन..! जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

PSL 2025 में नहीं खेलेंगे स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Kane Williamson & Steve Smith (Photo Source: X)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आगामी सीजन 7 अप्रैल से 20 मई तक खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने PSL ड्राफ्ट से पहले प्लैटिनम कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है, जिसमें- डेविड वॉर्नर, मुस्तफिजुर रहमान, क्रिस वोक्स और आदिल रशीद जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन ने आगामी सीजन से बाहर होने का मन बना लिया है।

PSL 2025: इस कारण नहीं लेंगे स्मिथ और विलियमसन हिस्सा

स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन भी PSL ड्रॉफ्ट में प्लैटिनम कैटेगरी का हिस्सा है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों ने पूर्व कमिटमेंट्स के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला कर लिया है और ऐसा लग रहा है कि दोनों टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।

प्लैटिनम कैटेगरी में ये खिलाड़ी भी हैं शामिल

प्लैटिनम कैटेगरी में मैथ्यू शॉर्ट, रिले मेरेडिथ, गस एटकिंसन, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, टॉम करन, टॉम कोहलर-कैडमोर, फिन एलन, मार्क चैपमैन, चरिथ असलांका, शाई होप, क्रिस लिन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, टिम साउदी, कुसल मेंडिस, डेविड विली, उस्मान ख्वाजा, जैक क्रॉली, जेसन रॉय, माइकल ब्रेसवेल, एलेक्स हेल्स जैसे खिलाड़ी भी हैं।

PSL और IPL के बीच होगा टकराव

आपको बता दें, इस साल हमें PSL और IPL के बीच टकराव देखने को मिलेगा और ऐसा पहली बार होगा। इसीलिए, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट को और मजेदार बनाने के लिए जो खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं, उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है।

6 टीमें लेंगी PSL के 10वें सीजन में भाग

पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन में कुल 6 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी, जिसमें- लाहौर कलंदर्स, कराची किंग्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड, मुल्तान सुल्तान, पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स शामिल हैं। पिछले सीजन इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तान को मात देकर खिताब अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...