Skip to main content

ताजा खबर

PSL 2025: पीएसएल ड्राफ्ट में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज का बड़ा बयान, कहा- मैं इसका बहिष्कार करता हूं…

PSL 2025: पीएसएल ड्राफ्ट में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज का बड़ा बयान, कहा- मैं इसका बहिष्कार करता हूं…

Ihsanullah (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी सीजन के ड्राफ्ट में अनसोल्ड रहने के बाद एक युवा तेज गेंदबाज एहसानउल्लाह (Ihsanullah) का बड़ा ही चौंकाने वाला बयान सामने आया है। गौरतलब है कि PSL 2025 के लिए प्लेयर ड्राॅफ्ट 13 जनवरी, सोमवार को हुआ।

तो वहीं इस ड्राफ्ट में 22 वर्षीय खिलाड़ी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, जिसके बाद हाल में ही उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि वह इसका पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे और पीएसएल से रिटायर हो रहे हैं।

बता दें कि जब साल 2023 पीएसएल सीजन में मुल्तान सुल्तान फाइनल में पहुंची थी, तो उस सीजन इस गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उस सीजन खेले गए 12 मैचों में एहसानउल्लाह ने 15.77 की औसत और 7.59 की इकाॅनमी से कुल 12 विकेट अपने नाम किए थे।

इस कमाल के प्रदर्शन के बाद उन्हें कुछ ही समय में पाकिस्तान की नेशनल टीम के लिए अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू भी किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान युवा गेंदबाज को कोहनी में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह पिछला पीएसएल सीजन नहीं खेल पाए थे। दूसरी ओर, अब PSL ड्राफ्ट में अनसोल्ड रहने के बाद, युवा खिलाड़ी का बड़ा बयान सामने आया है।

Ihsanullah ने दिया बड़ा बयान

एहसानउल्लाह ने जियो स्पोर्ट के हवाले से कहा- किसी भी फ्रेंचाइजी ने मुझसे संपर्क नहीं किया, और मैं अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। आज के बाद ये खत्म हो गया। मैं इसका पूरी तरह से बहिष्कार करता हूं और पीएसएल से रिटायर होता हूं। मैं दोबारा पीएसएल में नजर नहीं आऊंगा। मैं पीएसएल में खेलकर नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करके पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं।

गेंदबाज ने आगे कहा- यदि आप प्रदर्शन करेंगे तो ये फ्रेंचाइजी आपके पीछे आएंगी। मेरा लक्ष्य उन्हें अपने पीछे भगाना है और मुझे वैसा ही प्रदर्शन करना है। मैं 150-160 की गति से गेंदबाजी करूंगा, और जिन्होंने कहा है कि मैं 130-135 का गेंदबाज हूं, डेढ़ महीने में मैं उन्हें दिखा दूंगा कि मैं वो गेंदबाज नहीं हूं, जो पीएसएल में खेला था। चोटिल होने के बाद मैं और बेहतर दिखूंगा।

আরো ताजा खबर

‘वो खेलना चाहिए था यार! वो उनकी पैंट उतार देता’ – 15 साल के सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से बाहर रखने पर रवि शास्त्री का फूटा गुस्सा

Ravi Shastri Slams Team Management Over Continued Omission of Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या को लेकर MI और CSK के बीच नहीं चल रही कोई बात, दोनों टीमों ने ट्रेड की खबरों को नकारा

MI and CSK deny talks of potential trade involving Hardik Pandya ahead of IPL 2027 (image via X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2027 आईपीएल से पहले हार्दिक...

‘वह भारत के पुराने ‘बॉस बेबी’ हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी पर बोले अजय जडेजा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान अजय जडेजा टी20 टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बता दें इंग्लैंड...

“इंग्लैंड में मेरा सही इस्तेमाल नहीं हुआ, मैं और मौके पाने का हकदार था” – शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान

Shardul Thakur feels he deserved more opportunities (image via getty) शार्दुल ठाकुर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि पिछले साल इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में उनका उपयोग कैसे...