Skip to main content

ताजा खबर

Prithvi Shaw को अर्धशतक बनाने की लगी आदत, जल्द दिखाई देंगे फिर से टीम इंडिया की जर्सी में!

Prithvi Shaw को अर्धशतक बनाने की लगी आदत, जल्द दिखाई देंगे फिर से टीम इंडिया की जर्सी में!

Prithvi Shaw. (Photo Source: Twitter)

Prithvi Shaw इस समय गजब की लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं, इंग्लैंड में जारी वनडे कप में इस खिलाड़ी के बल्ले से एक और शानदार पारी निकली है। जहां Northamptonshire टीम को एक बार फिर से शॉ ने शानदार शुरूआत दिलाई है, इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए रनों की बारिश कर दी और साथ ही अब टीम इंडिया में उनकी वापसी की उम्मीद एक बार फिर से लौट आई है।

पहले मैच में फेल हुए थे Prithvi Shaw, फिर किया कमबैक

दूसरी ओर इंग्लैंड में जारी इस वनडे कप में Prithvi Shaw अपने मैच में फेल हो गए थे, उसके बाद उन्होंने अपनी टीम Northamptonshire को निराश नहीं किया। जहां इस वनडे कप के पहले मैच में शॉ सिर्फ 9 रन ही बना पाए थे, वहीं उन्होंने दूसरे मैच में 40 रनों की पारी खेली और फिर तीसरे मैच में उनके बल्ले से 76 रन निकले। जिसके बाद ये बल्लेबाज चौथे मैच में अपने शतक से चूक गया और 97 रन बनाकर आउट हो गया था।

ऐसे ही खेलते रहे Prithvi Shaw, तो जल्द करेंगे टीम इंडिया में वापसी

*Northamptonshire के लिए एक बार फिर खेली Prithvi Shaw ने शानदारी पारी।
*इस युवा बल्लेबाज ने वनडे कप में अपनी टीम के लिए जड़ा लगातार तीसरा अर्धशतक।
*Worcestershire के खिलाफ दमदार बल्लेाजी करते हुए शॉ ने 59 गेंदों में बनाए 72 रन।
*इस दौरान लगाए 10 चौके और 1 छक्का, साथ ही जीती Northamptonshire टीम।

अर्धशतक लगाने के बाद Prithvi Shaw

View this post on Instagram

A post shared by Northamptonshire Steelbacks (@northantsccc)

चौथे मैच में 97 रनों की पारी कुछ इस तरह खेली थी

View this post on Instagram

A post shared by Northamptonshire Steelbacks (@northantsccc)

इस बल्लेबाज को मिला था एक खास नाम

पृथ्वी शॉ का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो बतौर कप्तान टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता चुके हैं। साथ ही घरेलू क्रिकेट में शॉ ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनका नाम एक दिग्गज क्रिकेटर से जोड़ा जाता था। जहां सब लोग शॉ को अगला सचिन तेंदुलकर बोलते थे, साथ ही इस बल्लेबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। लेकिन फिर गिरती फिटनेस के कारण शॉ का टीम इंडिया से पत्ता कट गया और उन्हें टीम इंडिया से खेले कई साल हो गए हैं अब।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...