Skip to main content

ताजा खबर

PNG के खिलाफ लॉकी फर्ग्यूसन ने रचा इतिहास, बिना रन दिए अपना गेंदबाजी स्पेल किया पूरा

Lockie Ferguson (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शानदार मैच न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और पापुआ न्यू गिनी इस मुकाबले में 19.4 ओवर में 78 रन ही बना पाए।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें, लॉकी फर्ग्यूसन ने बिना रन दिए चार ओवर में तीन विकेट झटके। उन्होंने चारों ओवर में एक भी रन नहीं दिया। उनका गेंदबाजी स्पेल 4-4-0-3 रहा। इसका मतलब यह है कि लॉकी फर्ग्यूसन ने इस मैच में चार ओवर फेकें और चारों मेडन रहे।

लॉकी फर्ग्यूसन ने पापुआ न्यू गिनी के कप्तान असद वाला, चैड सोपर और चार्ल्स अमीनी का विकेट झटका। इससे पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किसी भी खिलाड़ी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम नहीं किया है। मैच की बात की जाए तो पापुआ न्यू गिनी की ओर से चार्ल्स अमीनी ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। उनके अलावा नॉर्मन वानुआ ने 13 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाए।

सीसी बाउ ने 12 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा पापुआ न्यू गिनी के अलावा और कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन के अलावा ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि टिम साउदी ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ईश सोढ़ी ने भी दो विकेट झटके जबकि मिचेल सैंटनर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच जीतने के लिए 79 रनों की जरूरत है

न्यूजीलैंड को अगर पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 79 रन बनाने होंगे जो टीम के लिए काफी आसान लक्ष्य है। न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी खराब रहा और वो सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बना पाए। हालांकि टीम जीत के साथ इस टूर्नामेंट के अपने सफ़र को खत्म करना चाहेगी।

टीम के गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया है और अब बल्लेबाजों को भी अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। अब देखना यह है कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...