Skip to main content

ताजा खबर

PM XI vs IND: वार्म अप मैच में युवा खिलाड़ी चमके, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की

PM XI vs IND: वार्म अप मैच में युवा खिलाड़ी चमके, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की

Team India (Pic Source-X)

कैनबरा में खेले गए वार्म अप मुकाबले में टीम इंडिया ने प्राइम मिनिस्टर XI को 6 विकेट से हराया। इस बेहतरीन मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें कि, बारिश की वजह से पहले दिन का खेल खेला नहीं जा सका था। दूसरे दिन के खेल में प्राइम मिनिस्टर XI पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से Sam Kontas ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की बेहतरीन पारी। युवा खिलाड़ी के अलावा हेनो जैकब्स ने 61 रन बनाए जबकि जैक क्लेटन 40 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। जैक निसबेट ने 11 रन की पारी खेली। इन चार खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

टीम इंडिया की ओर से युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने चार विकेट झटके जबकि आकाश दीप ने दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। यशस्वी जायसवाल ने 45 रन का योगदान दिया जबकि केएल राहुल ने 27* रन बनाए। वो 27 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। यही नहीं शुभमन गिल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की शानदार पारी खेली।

नीतीश रेड्डी ने 42 रनों का योगदान दिया जबकि वाशिंगटन सुंदर ने भी 42* रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा ने 27 रनों की पारी खेली। प्राइम मिनिस्टर XI की ओर से चार्ली एंडरसन ने दो विकेट झटके। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को जीतने के बाद अब वार्म अप मैच में भी टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड में हो रही है।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...