Skip to main content

ताजा खबर

Piyush Chawla ने दे डाला कुछ ऐसा बयान, जिसे सुन कप्तान Rohit के खड़े हो जाएंगे कान

Piyush Chawla And Rohit Sharma (Photo Source: Instagram)

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma का संघर्ष जारी है, जहां उन्होंने इस प्रारूप में काफी लंबे से बड़ी पारी नहीं खेली है। ऐसे में हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है, लेकिन उनके साथ खेल चुके खिलाड़ी हिटमैन की तारीफ कर रहे हैं और इसी लिस्ट में Piyush Chawla का नाम भी जुड़ गया है।

Piyush Chawla को भरोसा है कि Rohit Sharma धमाकेदार वापसी करेंगे

Star Sports के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें स्पिन गेंदबाज Piyush Chawla ने Rohit Sharma को लेकर बयान दिया है। इस वीडियो में पीयूष चावला ने कहा कि- पिछले कुछ समय से रोहित अपनी लय में नहीं है और टेस्ट क्रिकेट में रन नहीं बना पा रहे हैं, ऐसे में मेरे हिसाब से हिटमैन जैसे बल्लेबाज को आप ज्यादा दिन तक खामोश नहीं रख सकते। वहीं जब उनके बल्ले से रन निकलेंगे, तो वो कप्तानी में भी निखरेंगे। साथ ही पीयूष चावला बोले कि- रोहित शानदार सोच के कप्तान हैं, अभी उनका समय थोड़ा खराब चल रहा है लेकिन इस दौर से उन्हें बाहर आने में समय नहीं लगेगा।

Piyush Chawla ने इस वीडियो में की Rohit Sharma को लेकर बात

.@IPiyushChawla is confident that @ImRo45 will bounce back from his form slump effortlessly & big scores from the #Hitman are just around the corner! 🙌🏻#AUSvINDOnStar 3rd Test 👉 SAT, 14th DEC, 5:20 AM onwards! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/SuR0TA7NyP

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 10, 2024

एक नजर डालते हैं रोहित के इन आंकड़ों पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

बल्लेबाजी में ओपन नहीं कर रहे हैं कप्तान Rohit Sharma

*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे कप्तान Rohit Sharma।
*वहीं दूसरे टेस्ट मैच में रोहित ने बल्लेबाजी में यशस्वी के साथ नहीं किया था ओपन।
*अब तक हुए दोनों टेस्ट में यशस्वी के साथ केएल राहुल ने बल्लेबाजी में ओपन किया है।
*ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में भी रोहित मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

संजय मांजरेकर चाहते हैं टीम में हो बदलाव

14 तारीख से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, वहीं इस मैच के लिए पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर भारतीय टीम एक बदलाव देखना चाहते हैं। संजय मांजरेकर का कहना है कि तीसरे टेस्ट में हर्षित राणा की जगह अंतिम 11 में  आकाश दीप को शामिल करना चाहिए। अब देखना अहम होगा की तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में कितने बदलाव होते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल का 58वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले...

PBKS vs MI: धर्मशाला में बारिश का खतरा, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों पर मंडराया संकट

Punjab Kings IPL (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही पंजाब किंग्स के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। टीम गुरुवार...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने रचा इतिहास, टिकट बिक्री ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

ICC Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) ICC महिला T20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही इतिहास रच रहा है। इंग्लैंड और वेल्स में...

14 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: PBKS मैच में हार्दिक, सूर्यकुमार की संभावना नहीं; बुमराह MI की कप्तानी कर सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या...