Skip to main content

ताजा खबर

Pink Ball टेस्ट के लिए Team India की क्या होनी चाहिए गेंदबाजी लाइन अप, दिग्गजों ने दी अपनी राय

(Photo Source: Instagram)

Team India और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 तारीख से शुरू होगा, जहां ये मैच डे-नाइट होगा और Pink Ball से खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले टीम इंडिया से खेल चुके कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने बड़ा बयान दिया है, जो दूसरे टेस्ट मैच की गेंदबाजी लाइन अप से जुड़ा है।

एक ही प्रमुख स्पिनर के साथ खेला था पहला टेस्ट मैच

जी हां, Team India ने पर्थ टेस्ट मैच सिर्फ एक प्रमुख स्पिनर के साथ खेला था, बाकी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सिराज और हर्षित राणा ने उठाई थी। ऐसे में पर्थ टेस्ट मैच में ना तो अश्विन को टीम में जगह मिली थी और ना ही जडेजा को, कप्तान के इस फैसले से हर कोई हैरान था और सुनील गावस्कर ने बुमराह को अपने बयान के जरिए लताड़ लगाई थी।

Team India की गेंदबाजी लाइन अप पर दिग्गजों की क्या राय क्या है?

*Pink Ball टेस्ट के लिए शायद ही भारत की गेंदबाजी लाइन अप में बदलाव हो-पुजारा।
*पहले टेस्ट में गेंदबाजों ने कमाल किया था, ऐसे में बदलाव की जरूरत नहीं है-पुजारा।
*मुरली विजय के अनुसार सुंदर की जगह टीम में अश्विन को मौका देना चाहिए दूसरे टेस्ट में।
*दीप दासगुप्ता के अनुसार पिंक बॉल टेस्ट के लिए गेंदबाजी में बदलाव नहीं होना चाहिए।
*संजय मांजरेकर के मुताबिक दूसरे टेस्ट मैच में शायद ही हो अश्विन-जडेजा की वापसी।

इस वीडियो में Team India की गेंदबाजी को लेकर हुई बात

An extra seamer? 👀@cheteshwar1, @mvj888, @DeepDasgupta7 & @sanjaymanjrekar give their opinions on whether #TeamIndia should make any changes to their bowling unit before the #PinkBallTest! 🙌🏻

AUSvINDOnStar 👉 2nd Test | FRI, 6th DEC, 8 AM on Star Sports 1 | #AUSvIND pic.twitter.com/2DppeaSQAn

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 2, 2024

भारतीय टीम के खिलाड़ियों का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया से कौन-कौन चमका था?

वहीं पर्थ टेस्ट मैच में टीम इंडिया की तरफ से बुमराह ने पूरे मैच में 8 विकेट लिए थे, तो विराट और यशस्वी ने शानदार शतक जड़े थे। दूसरी ओर केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया था, तो टेस्ट डेब्यू करने वाले हर्षित राणा और रेड्डी ने भी दमदार प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर पिंक बॉल टेस्ट मैच में कप्तान रोहित और शुभमन गिल का खेलना लगभग पक्का है, ऐसे में टीम में दो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में भी बदलाव होने पक्के हैं और इस टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। इस समय टीम इंडिया 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...