Skip to main content

ताजा खबर

PHOTO: टीम इंडिया को सपोर्ट करने सारा तेंदुलकर पहुंची गाबा, स्टैंड्स में आई नजर

Sara Tendulkar (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हो चुका है। यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए खास मेहमान स्टेडियम पहुंची हैं।

दरअसल टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं जब भारत के गेंदबाज इस मैच में बॉलिंग करवा रहे थे, तभी स्क्रीन पर सारा तेंदुलकर नजर आई। वो इस मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठी हुई नजर आई। वहीं उनको देखते ही सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

मैच की बात करें तो खेल के पहले दिन बारिश के बार-बार खलल डालने की वजह से लंच ब्रेक जल्दी ले लिया गया है। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। अब 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा है। इस वजह से अंपायर ने लंच ब्रेक ले लिया है। गाबा में तेज बारिश हो रही है।

गाबा टेस्ट मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची सारा तेंदुलकर#Cricket #AUSvsIND pic.twitter.com/Dtv7BxyIXS

— CricTracker Hindi (@ct_hindi) December 14, 2024

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन ख्वाजा और मैकस्वीनी ने कोई गलती नहीं की है और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया का कोई विकेट नहीं गिरा है। गेंदबाजों को उस पिच पर अच्छी सीम मूवमेंट मिल रही है।

तीसरे टेस्ट के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

আরো ताजा खबर

“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान

Hanuma Vihari’s huge statement on Yash Thakur’s maiden India call-up ahead of Zimbabwe T20Is (image via X) बीसीसीआई द्वारा आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम...

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...