Skip to main content

ताजा खबर

PCB Central Contract: बोर्ड ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, बाबर आजम को इस कैटेगरी में मिली जगह

PCB Logo and Babar Azam (Photo Source: X)

PCB Central Contract 2024-25: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। टीम को 2021 के बाद से घर पर टेस्ट सीरीज में जीत मिली है और यह शान मसूद की कप्तानी में उनकी पहली जीत भी है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2024-25 सत्र के लिए मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने 25 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है और ये 1 जुलाई 2024 से लागू होंगे।

PCB Central Contract: ‘A’ कैटेगरी में हैं पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम

बाबर आजम पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए बाबर को आराम भी दिया गया था। उन्हें मेन्स टीम के टॉप खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया गया है। मोहम्मद रिजवान भी बाबर के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ‘A’ कैटेगरी में मौजूद हैं। पाकिस्तान के मौजूदा टेस्ट कप्तान शान मसूद ‘B’ कैटेगरी में हैं, जिसमें शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह भी शामिल है।

पांच युवा खिलाड़ियों को भी दिया गया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पांच उभरते युवा खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इन खिलाड़ियों को ‘D’ कैटेगरी में रखा गया है और इनमें खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद इरफान खान और उस्मान खान शामिल हैं।

वहीं, ‘C’ कैटेगरी में अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को रखा गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक मीडिया रिलीज में कहा, “ये कॉन्ट्रैक्ट उस स्ट्रक्चर के तहत पेश किए गए हैं, जिस पर पिछले साल खिलाड़ियों और पीसीबी के बीच तीन साल की अवधि के लिए सहमति बनी थी।”

2024-25 इंटरनेशनल सीजन के लिए पाकिस्तान के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी-

कैटेगरी
कुल खिलाड़ी
खिलाड़ियों के नाम 
A
2
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान
B
3
नसीम शाह, शान मसूद, शाहीन शाह अफरीदी
C
9
ब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शादाब खान
D
11
आमिर जमाल, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मुहम्मद इरफान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और उस्मान खान

 

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...