Skip to main content

ताजा खबर

PCB ने खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध के समय को किया कम, जाने क्या है पूरा मामला

PCB ने खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध के समय को किया कम, जाने क्या है पूरा मामला

Syed Mohsin Raza Naqvi. (Image Source: X)

आज यानी 15 जुलाई को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की सीमा को 3 साल से 1 साल कर दिया है। हालांकि उन्होंने खिलाड़ियों की सैलरी में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक्वी ने लाहौर में यह फैसला एक बैठक में लिया जिसमें और भी बोर्ड के लोग मौजूद थे। यही नहीं इस मीटिंग में लिमिटेड ओवर टीम के मुख्य कोच Gary Kirsten और टेस्ट टीम के मुख्य कोच Jason Gillespie, चयनकर्ता मोहम्मद यूसुफ और असद शफीक के साथ सहायक कोच अजहर महमूद भी शामिल थे।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने इस चीज की पुष्टि की कि, ‘खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध को अब 12 महीनों का कर दिया गया है हालांकि उनकी सैलरी में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। खिलाड़ियों के फिटनेस और उनके व्यवहार की वजह से ही यह बड़ा बदलाव किया गया है और अब हर साल इसको लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे।’

बता दें, हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। टीम को अमेरिका और भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। यही नहीं पिछले काफी समय से टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है।

खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उठाएगा बड़े कदम

अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन सभी खिलाड़ियों की फिटनेस टेस्ट हर साल करवाएंगे जो केंद्रीय अनुबंध में शामिल होगा। साथ ही उन्हें खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध और टीम में शामिल किया जाएगा जो पूरी तरह से फिट है।

अधिकारी ने कहा कि, ‘जिन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भाग लेना है उन्हें अपनी फिटनेस को बेहतर करना होगा। NOC तब ही किसी खिलाड़ी को मिलेगी जब वो फिटनेस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दिखाएगा।’

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...