Skip to main content

ताजा खबर

PCB चीफ ने फिर दिया बोल्ड बयान, कहा- ऐसा नहीं हो सकता है कि पाकिस्तान इंडिया जाके खेले और इंडिया यहां आके ना खेले

Syed Mohsin Raza Naqvi. (Image Source: X)

Mohsin Naqvi Latest Comment on Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने हाल में ही एक बार फिर भारत को लेकर बोल्ड बयान दिया है। चैंपियंस ट्राॅफी को लेकर चल रहे मतभेद के बीच नकवी का यह बयान काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम, चैंपियंस ट्राॅफी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं कर करेगी। हालांकि, PCB ने इसके पीछे BCCI से लिखित में कारण मांगा है, लेकिन भारत ने ऐसा कोई कारण देने से मना कर दिया है।

बीसीसीआई ने ICC को साफ कर दिया है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई द्वारा हाइब्रिड माॅडल का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार भारत अपने चैंपियंस ट्राॅफी मैच पाकिस्तान के अलावा किसी और देश जैसे श्रीलंका या यूएई में खेल सकती है। लेकिन पीसीबी ने बीसीसीआई के इस प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया है।

दूसरी ओर, इस वजह से आईसीसी अभी तक टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं कर पाई है। फाइनल शेड्यूल को लेकर आईसीसी 29 नवंबर को एक इमरजेंसी मीटिंग करने वाली है। हालांकि, इस मीटिंग से पहले पीसीबी चीफ का बड़ा बयान सामने आया है।

PCB चीफ ने दिया बोल्ड बयान

बता दें कि आईसीसी की इस हाई लेवल मीटिंग से पहले, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने लोकल मीडिया से बातचीत करते हुए साफ किया कि उन्हें उम्मीद है कि फैसला पाकिस्तान के हक में ही जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट के लिए जो अच्छा होगा, वो हम करेंगे।

मोहसिन ने कहा- एक बार फिर मैं कह रहा हूं, बाकी आप खुद समझदार हैं। ये नहीं हो सकता कि पाकिस्तान इंडिया जाके खेले और इंडिया यहां आके ना खेले। तो जो भी होगा बराबरी पर होगा। मैं आपसे वादा करता हूं जो भी होगा, वो पाकिस्तान के लिए बेस्ट होगा।

देखें मोहसिन नकवी की यह वायरल वीडियो

“We will not play any cricket with India in India if BCCI doesn’t send their team to Pakistan for 2025 Champions Trophy,” says Mohsin Naqvi 🇮🇳🇵🇰🔥🔥

Watch full video here 👇🏽👇🏽👇🏽https://t.co/IRGgyEW9xT pic.twitter.com/MRPm89KFir

— Farid Khan (@_FaridKhan) November 28, 2024

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...