Skip to main content

ताजा खबर

PCB घरेलू टेस्ट मैचों के लिए करेगा कोकाबूरा गेंदों का इस्तेमाल, जबकि घरेलू सीजन के लिए होगा ड्यूक गेंदों का उपयोग 

PCB घरेलू टेस्ट मैचों के लिए करेगा कोकाबूरा गेंदों का इस्तेमाल, जबकि घरेलू सीजन के लिए होगा ड्यूक गेंदों का उपयोग 

PCB (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल में ही फैसला किया है कि वह घरेलू टेस्ट मैचों के लिए कोकाबूरा गेंदों का इस्तेमाल करने वाला है। पीसीबी के इस फैसले के बाद जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल 2023-25 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम कोकाबूरा गेंद से, घरेलू सरजमीं पर कुल 7 टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी।

इन सात मैचों में पाकिस्तान के बांग्लादेश के खिलाफ 2, इंग्लैंड के खिलाफ 3 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच प्रस्तावित हैं। ये सभी टेस्ट मैच पाक टीम अगस्त, अक्टूबर और अगले साल की शुरुआत में खेलती हुई नजर आएगी।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड घरेलू क्रिकेट सीजन और टूर्नामेंट के लिए ड्यूक गेंदों का इस्तेमाल सीनियर टीम के लिए जारी रखेगा। साथ ही बता दें कि पीसीबी ने यह फैसला घरेलू मैदान और पिच की स्थिति के आधार पर अच्छी तरह से विश्लेषण किए गए शोध के बाद लिया है।

इसके अलावा ग्रासरूट लेवल और जूनियर क्रिकेट की बात है तो पीसीबी एकलाइन (Aceline) और ग्रे (Grays) गेंदों का इस्तेमाल करती हुई नजर आएगी। इन गेंदों में पाकिस्तान के अंडर- 13, अंडर- 17 और अंडर- 19 टीमें के सभी तरह के मैच कवर होंगे।

Tony Hemming की नियुक्त के बाद पीसीबी ने लिया ये फैसला

गौरतलब है कि हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने पिच क्यूरेटर टाॅनी हैमिंग (Tony Hemming) को पीसीबी का हेड क्यूरेटर नियुक्त किया है। तो वहीं 2024-25 के पाकिस्तान के घरेलू के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल के लिए हैमिंग की निगरानी में ही पिचें तैयार की जाएंगी।

हालांकि, पिचों के निर्माण से पहले हेड क्यूरेटर ने बोर्ड को सलाह दी कि बोर्ड फाॅर्मेट के हिसाब से गेंद बदलने पर जोर दे, जिससे कि फैंस के अनुभव के साथ क्वालिटी क्रिकेट में भी विकास हो सके। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि जिस तरह की पिच हैमिंग आने वाले समय में बनाने वाले हैं, उससे गेंद और बल्ले के बीच बराबर का संतुलन देखने को मिलेगा।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...