Skip to main content

ताजा खबर

PCB ने ICC को दी बड़ी टेंशन, भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान बुलाने के लिए चली ये चाल

PCB ने ICC को दी बड़ी टेंशन भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान बुलाने के लिए चली ये चाल

Champions trophy 2025 (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत की टीम इस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं इसको लेकर स्पष्टता नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) साफ कर चुका है कि पाकिस्तान में खेलने पर सरकार फैसला लेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पिछले काफी समय से बीसीसीआई को मनाने की कोशिश कर रहा था।

हालांकि, पीसीबी ने अब यह टेंशन छोड़ दी है और नया पैंतरा चला है। PCB ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को पाकिस्तान आने के लिए मनाने का काम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के हवाले कर दिया है। बता दें कि पीसीबी की मेजबानी में पिछले साल हुए एशिया कप में भारत ने ‘हाइब्रिड मॉडल’ के आधार पर अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाया जाएगा या नहीं, इसको लेकर कोई तस्वीर साफ नहीं है।

वैसे, कोलंबो में हाल ही में हुई आईसीसी की बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी के बजट को मंजूरी दी गई थी लेकिन कार्यक्रम और प्रारूप पर चर्चा नहीं हुई। आईसीसी ने अपने टूर्नामेंट बजट में सप्लीमेंटरी (पूरक) खर्चे को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रखा है जिसमें भारतीय टीम के पाकिस्तान के बाहर अपने मैच खेलने की संभावना भी शामिल है।

चैंम्पियन्स ट्रॉफी को लेकर सामने आई ये रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ”पीसीबी ने अब वह कर दिया है जो चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान के रूप में उससे अपेक्षित था। उसने प्रतियोगिता का मसौदा कार्यक्रम और प्रारूप सौंप दिया है तथा प्रतियोगिता के लिए बजट भी सौंप दिया है।”

उन्होंने कहा, ”अब यह आईसीसी पर निर्भर है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को कितनी जल्दी प्रसारित, चर्चा और अंतिम रूप देते हैं। पीसीबी ने मसौदा कार्यक्रम में भारत के सभी मैचों की मेजबानी लाहौर में करने का सुझाव दिया है जिसमें सेमीफाइनल (अगर भारत क्वालीफाई करता है) और फाइनल भी शामिल है।”

আরো ताजा खबर

पंजाब किंग्स बनी दुनिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली IPL टीम, आरसीबी को छोड़ा पीछे

RCB vs PBKS (Photo Source: BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) ने साल 2025 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। PBKS को गूगल की टॉप 5...

IPL’s Clutch Players: टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने दबाव में किया शानदार प्रदर्शन

IPL’s clutch masters (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे रोमांचक और लोकप्रिय टी20 लीग है, जहां मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरे होते...

आईसीसी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां पर ठोका जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter/X) पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को 29 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल के दौरान आईसीसी नियमों के लेवल 1 का उल्लंघन...

वैभव सूर्यवंशी का नया धमाका, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने व्यक्तियों में टाॅप पर

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter/X) 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। गूगल...