
PCB (Image Credit- Twitter)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को 19 फरवरी से शुरू करने और पूरी तरह से पाकिस्तान में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, PCB ने एशिया कप 2023 के लिए की गई व्यवस्था के समान भारत के मैचों के लिए हाइब्रिड मॉडल के विचार को खारिज कर दिया है।
पीसीबी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक चलेगी, जिसमें सभी मैच तीन प्रमुख पाकिस्तानी शहरों: कराची, रावलपिंडी और लाहौर में होंगे।
पीसीबी के सूत्रों ने खुलासा किया है कि टूर्नामेंट की तैयारियों का आकलन करने के लिए हाल ही में पाकिस्तान का दौरा करने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है। उसके बाद पीसीबी ने विशेष रूप से भारत के मैचों के लिए हाइब्रिड मॉडल के विचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और इस बात पर जोर दिया है कि सभी खेल पाकिस्तानी धरती पर खेले जाने चाहिए।
इस रुख पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से एक प्रतिक्रिया आने की संभावना है। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने एक हाइब्रिड मॉडल का सुझाव दिया था, जहां भारत के मैच एशिया के दौरान की गई व्यवस्था के समान, पाकिस्तान के बाहर न्यूट्रल स्थानों पर खेले जाएंगे।
टीम इंडिया के लिए PCB ने बनाया है स्पेशल प्लान
हालाँकि, पाकिस्तान अपनी स्थिति पर अड़ा हुआ है और चाहता है कि भारत सहित सभी मैच उसकी सीमाओं के भीतर खेले जाएँ जो शायद संभव नहीं है, लेकिन पाक भी झुकने का नाम नहीं ले रहा है।
PCB के एक सूत्र ने कहा, “हमने हाइब्रिड मॉडल नहीं चुना है। हालांकि, हमने यह प्रस्ताव दिया है कि भारत के मैच केवल लाहौर में ही खेले जा सकते हैं। इस तरह टीम को पाकिस्तान के भीतर शहरों में घूमने की आवश्यकता नहीं होगी और लाहौर में इसकी सुरक्षा अच्छी तरह से बनाए रखी जा सकती है।”
सूत्र ने आगे कहा, “लाहौर से वाघा बॉर्डर की निकटता भी भारतीय प्रशंसकों के लिए अधिक उपयुक्त होगी।”
अब देखना दिलचस्प होगा की क्या भारत टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाएगा या फिर वह अपना दौरा रद्द कर देगा।
आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा
17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान
IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

