Skip to main content

ताजा खबर

PBKS vs SRH: टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले फील्डिंग चुनी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, PBKS vs SRH: Punjab Kings opted to field first after winning the toss (image via JioHotstar)
IPL 2026, PBKS vs SRH: Punjab Kings opted to field first after winning the toss (image via JioHotstar)

IPL 2026 के 17वें मैच में, जो पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर नीचे एक नजर डालें।

टीमें:

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा

दोनों टीमों के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट:

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडु मेंडिस

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ की पिच रिपोर्ट

महाराजा यादवेंद्र सिंह मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरुआत से ही आक्रामक शॉट खेलना आसान नहीं होगा। बल्लेबाजों को क्रीज पर कुछ समय देना चाहिए, ताकि वे पिच की परिस्थितियों को समझ सकें। स्पिनरों की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है, खासकर मैच के दूसरे हाफ में।

इसी मैदान पर पंजाब और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया था, जिसमें मेजबान टीम ने 163 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में तीन विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। यहां पर टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

PBKS vs SRH हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा पंजाब किंग्स पर भारी नजर आ आया है। पंजाब किंग्स ने 7 तो हैदराबाद ने 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

मैच खेले  24
पंजाब किंग्स  7
सनराइजर्स हैदराबाद 17
टाई/नो रिजल्ट 1
सबसे पहला मैच  19 अप्रैल, 2013 (सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता)
हालिया मैच  12 अप्रैल, 2025 (सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता)

আরো ताजा खबर

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी चुनी, CSK के लिए डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी, देखें प्लेइंग XI

IPL 2026, CSK vs DC: DC opted to bowl first (image via JioHotstar) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के 18वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स के...

IPL 2026: आईपीएल में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया 

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज 11 अप्रैल को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...

IPL 2026: लग्जरी कार से सिगरेट फेंकते और सिगरेट पीते नजर आए युजवेंद्र चहल, देखें वायरल वीडियो!

Yuzvendra Chahal (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान उनका एक वीडियो...

MI vs RCB, Match 20: मुंबई इंडियंस या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी यहां जानें

IPL 2026, MI vs RCB: head to head records (image via X) 2026 आईपीएल के 18वें मैच में, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...