Skip to main content

ताजा खबर

PBKS vs LSG: टॉस जीतकर LSG ने पहले गेंदबाजी चुनी, दोनों टीम्स की प्लेइंग XI पर डालें नजर

PBKS vs LSG: टॉस जीतकर LSG ने पहले गेंदबाजी चुनी, दोनों टीम्स की प्लेइंग XI पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs LSG: LSG opted to bowl first after winning the toss (image via JioHotstar)

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच, आईपीएल 2026 के 29वें मैच में, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर नीचे एक नजर डालें।

PBKS vs LSG टीमें:

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट

लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ पिच रिपोर्ट

न्यू चंडीगढ़ में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम – जो आईपीएल के सबसे नए वेन्यू में से एक है – इस टूर्नामेंट में अब तक कई दिलचस्प मैचों की मेजबानी कर चुका है। यहां बैटिंग करना काफी आसान काम है, जिसे तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री का भी साथ मिलता है।

PBKS vs LSG हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 06 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान पंजाब किंग्स ने 03 बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स भी 03 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।

खेले गए मैच 06
पंजाब किंग्स ने जीते 03
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते 03
टाई 00
कोई नतीजा नहीं 00
पहला मैच 29 अप्रैल, 2022
सबसे हाल का मैच 04 मई, 2025

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! बांग्लादेशी स्पिनर नईम हसन ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया 

Nayeem Hasan (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बांग्लादेशी टीम के स्पिनर नईम हसन (Nayeem Hasan) ने पुलिस...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मोहिंदर अमरनाथ के इस रिकाॅर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 13 जून, शनिवार से हो रही है। वनडे सीरीज का पहल...

क्या भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

HPCA Cricket Stadium (Photo Source: Getty Images) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। आज 13 जून, शनिवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज...

13 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा! दिया है। 35 साल के...