Skip to main content

ताजा खबर

PBKS Final Squad for IPL 2026: पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

PBKS Final Squad for IPL 2026: पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

PBKS for IPL 2026 (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा, तो कुछ बड़े भारतीय और इंटरनेशनल क्रिकेटरों के हाथ निराशा लगी।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा, और वह आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा युवा अनकैप्ड प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को क्रमश 14.20 करोड़ में खरीदकर, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने भविष्य में निवेश करते हुए सबको चौंकाया।

तो वहीं, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स ने भी इस मिनी ऑक्शन के कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ किया। हालांकि, टीम को सिर्फ 4 खिलाड़ी ही खरीदने थे, जिसमें दो विदेशी खिलाड़ी अधिकदम वे खरीद सकते थे। टीम के पास ऑक्शन के लिए 11.5 करोड़ रुपए का पर्स था, क्योंकि उन्होंने पहले ही कोर टीम के 21 खिलाड़ी रिटेन कर लिए थे।

खैर, पंजाब ने इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कैनोली व तेज गेंदबाज बेन डुआरशिश को खरीदा। साथ ही टीम ने भारतीय प्रतिभा विशाल निषाद और प्रवीन दुबे को भी 30-30 लाख के ब्रेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा।

IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की पूरी टीम

नाम रोल प्राइस (करोड़ में)
अर्शदीप सिंह (रिटेन) गेंदबाज 18
अजमतुल्लाह उमरजई (रिटेन) ऑलराउंडर 2.4
हरनूर सिंह (रिटेन) बल्लेबाज 0.3
हरप्रीत बरार (रिटेन) गेंदबाज 1.5
लाॅकी फर्ग्यूसन (रिटेन) गेंदबाज 2
मार्को यान्सेन (रिटेन) ऑलराउंडर 7
मार्कस स्टोइनिस (रिटेन) ऑलराउंडर 11
मिचेल ओवन (रिटेन) ऑलराउंडर 3
मुशीर खान (रिटेन) ऑलराउंडर 0.3
नेहाल वढेरा (रिटेन) बल्लेबाज 4.2
प्रभसिमरन सिंह (रिटेन) विकेटकीपर 4
प्रियांश आर्या (रिटेन) बल्लेबाज 3.8
पायला अविनाश (रिटेन) बल्लेबाज 0.3
शशांक सिंह (रिटेन) बल्लेबाज 5.5
श्रेयस अय्यर (रिटेन) बल्लेबाज 26.75
सूर्यांश शेडगे (रिटेन) ऑलराउंडर 0.3
विजय कुमार वैशाक (रिटेन) गेंदबाज 1.8
विष्णु विनोद (रिटेन) विकेटकीपर 0.95
जेवियर बार्टलेट (रिटेन) गेंदबाज 0.8
यश ठाकुर (रिटेन) गेंदबाज 1.6
युजवेंद्र चहल (रिटेन) गेंदबाज 18
कूपर कैनोली (खरीदा) ऑलराउंडर 3
बेन डुआरशिश (खरीदा) गेदबाज 4.4
विशाल निषाद (खरीदा) गेदबाज 0.3
प्रवीन दुबे (खरीदा) गेदबाज 0.3

पर्स खर्च – 121.5 करोड़

पर्स बचा – 3.5 करोड़

खिलाड़ी खरीदे – 22/25

विदेशी खिलाड़ी – 8/8

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: नेपाल के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग XI घोषित, बेन डकेट बाहर

T20 World Cup England (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का ऐलान...

T20 WC 2026: वानखेड़े स्टेडियम में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? जाने यहां 

England (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने विजयी अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच...

Video of the Day: रोमारियो शेफर्ड की तूफानी हैट्रिक से स्कॉटलैंड पस्त, वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत

Romario Shepherd (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स, कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर वेस्टइंडीज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दो...

T20 World Cup 2026: IND vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर

T20 WC 2026, IND vs USA: Top 10 funny memes (image via X) टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में भारत को यूएसए ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन शनिवार को...