Skip to main content

ताजा खबर

Pathum Nissanka Double Century: पथुम निसांका ने रचा इतिहास, पहले वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा कीर्तिमान किया अपने नाम

Pathum Nissanka (Pic Source-Twitter)

इस समय श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका के शानदार सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मुकाबले में 139 गेंदों में 20 चौके और 8 छक्कों की मदद से 210* रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली।

पथुम निसांका श्रीलंका के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा। आज यानी 9 फरवरी से पहले श्रीलंका की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक नहीं जड़ा था। पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

बता दें, वनडे क्रिकेट में इससे पहले 9 खिलाड़ियों ने दोहरा शतक जड़ा था। अब इस लिस्ट में श्रीलंका के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका भी जुड़ चुके है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने इस प्रारूप में अभी तक तीन दोहरे शतक जड़े हैं।

श्रीलंका की बात की जाए तो इससे पहले सनत जयसूर्या ने वनडे में भारत के खिलाफ 2000 में 189 रनों की पारी खेली थी। पथुम निसांका ने इस रिकार्ड को भी तोड़ा है। अभी तक वनडे में दोहरा शतक जड़ने वालों की लिस्ट है- रोहित शर्मा (3 बार), सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, फखर ज़मान, इशान किशन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्टिन गुप्टिल, क्रिस गेल, शुभमन गिल और पथुम निसांका (सभी ने 1-1 बार)।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में श्रीलंका ने 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 381 रन बनाए

बता दें, पथुम निसांका की रिकॉर्डतोड़ पारी की वजह से श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 381 रन बनाए। पथुम निसांका के अलावा अविष्का फर्नांडो ने 88 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि सदीरा समाविक्रमा ने 45 रन बनाए। कप्तान कुसल मेंडिस ने 16 रनों का योगदान दिया।

अफगानिस्तान को अगर पहला वनडे जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 382 रन बनाने होंगे। हालांकि उनके लिए ऐसा करना बहुत ही मुश्किल होगा। फिल्हाल सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका की रिकॉर्डतोड़ पारी से तमाम फैंस काफी खुश है।

Pathum Nissanka played an outstanding innings in cricket, becoming the first Sri Lankan batter to score a double hundred in a One Day International match.#AfgvsSL#PathumNissanka pic.twitter.com/7Kxqi64bOy

— abdullah rajput (@abdulla87364662) February 9, 2024

Pathum Nissanka now has the highest individual ODI score by a Sri Lankan batter 🚀🔝#SLvAFG pic.twitter.com/MuRbooIyEW

— Sport360° (@Sport360) February 9, 2024

@Patumnissanka18 – A record innings by Pathum Nissanka surpassed Sanath Jayasuriya’s record as the highest individual score by a Sri Lankan batsman in ODI cricket. 🇱🇰
Jayasuriya – 189(2000 Year – Saja)
Nissanka – 210*(2024 Year – Pallekele)#Cricket #ODI 🏏 #SriLanka

— Hasith Pasanga (@imHasith) February 9, 2024

BREAKING: Pathum Nissanka breaks the record of Sri Lanka legend Sanath Jayasuriya 🇱🇰🔥🔥

He becomes the first Sri Lankan to score a double hundred in ODI history. 210* runs from just 139 balls. Crazy 🤯🤯🤯 #SLvsAFG pic.twitter.com/Jxiz0Rta7H

— Shaheer Shah (@ShaheerSha26418) February 9, 2024

Pathum Nissanka became the first-ever Sri Lankan cricketer to score a double century in ODIs on Friday, February 09. The opening batsman slammed 210 off 139 balls as Sri Lanka took on Afghanistan in the first game of a three-match ODI series.#SLvsAFG pic.twitter.com/oqhnhDA59B

— Satish Mishra🇮🇳 (@SATISHMISH78) February 9, 2024

Pathum Nissanka breaks the record in front of great Sanath Jayasuriya & becomes the first Sri Lankan to score a double hundred in ODI history. 🔥

210* runs from just 139 balls – one of the all time great knock by a Sri Lankan player. pic.twitter.com/zEbsY5fZSz

— Cricket Deewana (@Rohitpanwar29) February 9, 2024

🚨History is made🚨
Pathum Nissanka of Sri Lanka rewrites the record books with a historic double century, becoming the first Sri Lankan batter to achieve this milestone in ODIs.📸
Take a bow, Nissanka ! pic.twitter.com/k9AMj6O7P1

— D E N I S H • L A L 🌴☀️🌷 (@banand84) February 9, 2024

Pathum Nissanka becomes the first Sri Lankan to score an ODI double-century. Well played!

— Λ𝑍𝐺𝑅 (@by_19xx) February 9, 2024

The highest score by a Sri Lankan in ODI cricket 🔥

Pathum Nissanka, that was sensational 👏https://t.co/3H2jy9Xsqa #SLvAFG pic.twitter.com/FQwGuCokqN

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 9, 2024

Pathum Nissanka becomes the first-ever Sri Lanka batter to score a Men’s ODI double hundred 🎉#SLvAFG pic.twitter.com/1VxXk664SQ

— ICC (@ICC) February 9, 2024

আরো ताजा खबर

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X)न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में डरबन...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images)दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड...

Womens Asia Cup 2024: सेमीफाइनल मैच में Renuka Thakur Singh ने जीता POTM अवाॅर्ड, 10 रन देकर झटके थे इतने विकेट 

Renuka Thakur Singh (Image Credit- Twitter X)Womens Asia Cup 2024, 1st Semi Final IND-W vs BAN-W: जारी वूमेन एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें...

Womens Asia Cup: रिकॉर्ड जीत के साथ भारत पहुंचा फाइनल में, पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

INDW beat BANWमहिला एशिया कप 2024 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश द्वारा दिए गए 81 रनों के लक्ष्य...