Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs WI: 61 पारियों से बाबर आजम के बल्ले से नहीं निकला टेस्ट शतक, मुल्तान टेस्ट की दूसरी पारी में भी हुए सस्ते में आउट

PAK vs WI: 61 पारियों से बाबर आजम के बल्ले से नहीं निकला टेस्ट शतक, मुल्तान टेस्ट की दूसरी पारी में भी हुए सस्ते में आउट

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) की फाॅर्म पिछले कुछ से उनका साथ नहीं दे रही है। तो वहीं, अब कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान में जारी दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला है।

इस टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए बाबर आजम से फैंस को काफी उम्मीद थी कि वह दूसरी पारी में जोरदार वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरी पारी में बाबर 67 गेंदों में दो चौके लगाकर सिर्फ 31 रन बनाकर, केविन सिनक्लेयर के खिलाफ एलिक एथानेज को कैच थमा बैठे। बाबर का विकेट उस समय गिरा, जब टीम को मैच में जीत के लिए उनकी सख्त जरूरत थी।

बाबर ने 61 पारी पहले टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार शतक लगाया था। उसके बाद से अभी तक क्रिकेट फैंस को बाबर आजम के बल्ले से खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में शतक देखने को नहीं मिला है। बाबर का फाॅर्म में ना होना, चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से पहले पाकिस्तानी टीम की परेशानी बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है।

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, दूसरे टेस्ट मैच का हाल

दूसरी ओर, मुल्तान में खेले जा रहे जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के बारे में आपको बताएं तो वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 244 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य रखा है। तो वहीं, खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 24 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद चार विकेट के नुकसान पर कुल 76 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर इस समय कशिफ अली 1* और सऊद शकील 13* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए 178 रनों की जरूरत है। पाकिस्तान के लिए कप्तान शान मसूद 2, मुहम्मद हुरैरा 2, बाबर आजम 31 और कामरान गुलाम 19 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।

तो वहीं वेस्टइंडीज के लिए अभी तक गेंदबाजी में केलिन सिनक्लेयर को 2 और गुडाकेश मोटी व जोमेल वारिकन को 1-1 सफलता मिली है। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...