Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs WI: आखिर क्यों 33 लगातार टेस्ट खेलने के बाद जोशुआ डी सिल्वा को पहले मैच से किया गया ड्रॉप?

Joshua De Silva (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है।

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की अपनी प्लेइंग XI से जोशुआ डी सिल्वा को बाहर कर दिया है। जोशुआ डी सिल्वा टीम के उपकप्तान है। हालांकि उनकी जगह युवा खिलाड़ी आमिर जुगनू अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। जोशुआ डी सिल्वा की बात की जाए तो उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी।

हालांकि बाद में शानदार खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 82* रन और 49 रन बनाए थे। लेकिन पिछली 9 पारी में जोशुआ डी सिल्वा ने 11.5 के औसत से सिर्फ 92 रन ही बनाए। पिछले सीजन जोशुआ डी सिल्वा का औसत 22.25 था। 2024 में शानदार खिलाड़ी ने 18 पारी में 356 रन बनाए। आमिर जुगनू की बात की जाए तो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले वनडे मैच में शतक जड़ा था। आमिर जुगनू वनडे में पहले बल्लेबाज बने थे जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया था।

उनका फर्स्ट क्लास में भी रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। युवा खिलाड़ी ने 35 मैच में 34 के ऊपर के औसत से 1909 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हैं पहले टेस्ट में भी आमिर जुगनू अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। बता दें कि, 2006 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है।

पहले टेस्ट के लिए यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

पाकिस्तान:

शान मसूद (कप्तान), मोहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कमरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आग़ा, साजिद खान, नॉमान अली, खुर्रम शाहज़ाद, अबरार अहमद।

वेस्टइंडीज:

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुईस, कीसी कार्टी, कवेम होज, एलेक एथनाज़े, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इम्लाच, केविन सिंक्लेयर, गुडकेश मोती, जोमेल वार्रिकन, अमीर जंगू, जेडन सील्स।

আরো ताजा खबर

ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: England Cricket team (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान...

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...