Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs SL: सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान से 5 विकेट से हारकर, एशिया कप से बाहर हुई श्रीलंका

PAK vs SL (Image Credit- Twitter X)
PAK vs SL (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी एशिया कप 2025 का 15वां मैच खेला गया। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान ने पांच विकेट से जीत दर्ज की है। तो वहीं, इस हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, एशिया कप के 15वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दें, तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और श्रीलंका को सिर्फ 8 विकेट के नुकसान पर कुल 133 रन ही बनाने दिए। श्रीलंकाई टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में कामिंडू मेंडिस ने 50 रनों की पारी, तो कप्तान चरित असलंका ने 20 रन बनाए। इसके अलावा और कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी शाहीन अफरीदी ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, तो हारिस रउफ व हुसैन तलत को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा अबराब अहमद के हाथ भी एक सफलता लगी।

इसके बाद, जब पाकिस्तान श्रीलंका से मिले 134 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18 ओवरों में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, एक समय पाकिस्तान ने 57 रनों के टीम स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद छठे विकेट के लिए ऑलराउंडर हुसैन तलत (32*) और मोहम्मद नवाज (38*) ने 58 रनों की साझेदारी कर, पाकिस्तान को एक आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

तो वहीं, श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में बेहद ही औसत दर्जे का प्रदर्शन देखने को मिला। कोई भी गेंदबाज आज प्रभावी साबित नहीं हुआ। स्पिनर महीष तीक्षणा व वानिंदु हसरंगा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा दुशमंता चमीरा को एक विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

बारिश के बीच भारत की शानदार जीत, DLS नियम के चलते ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में 21 रन से हराया

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम ने पहले ही टी20 मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की।...

IND vs PAK: भारत-पाक मैच का आनंद लेने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा और जय शाह, देखें वीडियो

Jay Shah and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी चेयरमैन को भारत बनाम पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच का आनंद लेते देखा गया। रोहित,...

T20 World Cup 2026: यूएसए के खिलाफ 31 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई नामीबिया 

United States of America vs Namibia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 26वां मैच यूएसए और नामीबिया के बीच खेला गया। बता दें कि इस...

T20 WC 2026, IND vs PAK: पाकिस्तान ने पहले बॉलिंग चुनी, अभिषेक-कुलदीप की टीम में वापसी

IND vs PAK, T20 World Cup 2026 (image via JioHotstar) पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने आज रात (15 फरवरी 2026) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप...