Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs SA: पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 99 रनों से दी मात

PAK vs SA: पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 99 रनों से दी मात

Pakistan vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका इस समय पाकिस्तान के दौरे पर हैं। यहां पर दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, आज 15 अक्टूबर को पाकिस्तान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 93 रनों से हराकर, टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच जीता। दोनों पारियों में 10 विकेट झटकने के चलते नौमान अली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और पहली पारी में टीम 110.4 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद, 378 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की पहली पारी में इमाम उल हक ने 93, कप्तान शान मसूद ने 76, मोहम्मद रिजवान ने 75 और सलमान अली आगा ने 93 रनों को योगदान दिया।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से पहली पारी में सेनुरन मुथुस्वामी को सबसे ज्यादा 6 विकेट मिले, तो प्रनेलन सुब्रयन को 2 और कागिसो रबाडा व सिमाॅन हार्मर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, साउथ अफ्रीका जब पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो वह पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के सामने 84 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 269 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए डोनी डी जोर्जी ने 104 और रियान रिकेल्टन ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान ने पहली पारी के आधार पर कुल 109 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

इसके बाद, पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 167 रन जोड़े और साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए दूसरी पारी में 277 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन दूसरी पारी में प्रोटीज टीम पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के सामने 183 रनों पर सिमट गई, व मैच में उसे 93 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में नौमान अली व शाहीन अफरीदी ने 4-4 विकेट हासिल किए, तो साजिद खान को 2 विकेट मिले।

আরো ताजा खबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...

SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...