Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs NZ Predicted XI: पहले मैच में कैसी होगी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI? जानें यहां

PAK vs NZ Predicted XI: पहले मैच में कैसी होगी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI? जानें यहां

PAK vs NZ (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इस महत्वपूर्ण मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज पाकिस्तान में ही खेली गई थी। इस त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया था। भले ही पाकिस्तान त्रिकोणीय सीरीज को अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

जहां एक तरफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान टीम की कप्तानी मोहम्मद रिजवान करते हुए नजर आएंगे वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर को करते हुए देखा जाएगा। पाकिस्तान टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को आगामी टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन को अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े:- PAK vs NZ Dream11 Prediction: ड्रीम11 टीम, Predicted प्लेइंग XI 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच के लिए

पाकिस्तान टीम की ओर से ओपनिंग बाबर आजम और फखर ज़मान करते हुए नजर आएंगे। टीम का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत है। नंबर तीन पर सउद शकील को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। कप्तान मोहम्मद रिजवान नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि नंबर पांच पर उपकप्तान सलमान अली आगा को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। तैयब ताहिर और फहीम अशरफ नंबर 6 और नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। टीम के गेंदबाजी लाइनअप की बात की जाए तो शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद‌ और मोहम्मद हसनैन को पहले मैच में खेलते हुए देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड की बात की जाए तो विल यंग और Devon Conway ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। केन विलियमसन का नंबर तीन पर जबकि डैरिल मिचेल को नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा। टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैंपमैंन मिडिल ऑर्डर का जिम्मा संभालेंगे। गेंदबाजी में कप्तान मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ और विलियम ओ रुकी को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI:

बाबर आजम, फखर ज़मान, सउद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद‌ और मोहम्मद हसनैन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI:

विल यंग, Devon Conway, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैंपमैंन, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ और विलियम ओ’रुकी

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...