
PAK vs NZ (Photo Source: Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें जोर शोर से तैयारी कर रही है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ये मैच नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको आज इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड और बाकी चीजें आपको बताएंगे।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे में
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने अब तक 118 वनडे मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. पाक ने जहां 61 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं न्यूजीलैंड ने 53 में पाई है. चार मैच बेनतीजा रहे हैं. बात अगर हालिया फॉर्म की करें तो आमने-सामने के पिछले 10 मुकाबलों में से पांच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है, वहीं पांच में जीत पाकिस्तान के हाथ लगी है.
कुल मिलाकर देखा जाए तो दोनों ही टीमें अच्छी फॉर्म में चल रही हैं. न्यूजीलैंड को अपने पिछले पांच में से चार मैचों में जीत मिली है. जबकि पाकिस्तान ने बीते पांच में से तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है. जो दो मैच हारे हैं वे भी न्यूजीलैंड से. यानी पाकिस्तान का सबसे बड़ा सिरदर्द बुधवार को उसके सामने होगा और उसके पास अपना रिकॉर्ड बेहतर करने का सबसे बेहतरीन मौका भी यही होगा।
अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’
AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11
ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

