Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने दिखाए दिन में तारे

PAK vs NZ (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने 78 रनों से जीत दर्ज की। ग्लेन फिलिप्स के शतक के बदौलत न्यूजलैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 331 का टारगेट रखा, जिसके जवाब में पाक टीम फखर जमां की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्तान टीम 47.5 ओवर में 252 रनों पर ढेर हो गई।

PAK vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर विल यंग सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रचिन रविंद्र भी 39 के स्कोर पर चलते बने। इसके बाद केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। पूर्व कप्तान विलियमसन 58 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मिचेल के बल्ले से 81 रन निकले।

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने शानदार पारी खेली। गुजरात टाइटंस के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई, खासकर शाहीन शाह अफरीदी की। फिलिप्स ने भले ही अपनी पारी की शुरुआत धीमी तरीके से की थी, लेकिन अंत में उन्होंने 74 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पूरे ओवर खेलने के बाद, 6 विकेट खोकर 330 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से सबसे अधिक विकेट शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

PAK vs NZ: फखर जमान ने खेली शानदार पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। 52 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा था। वहीं, 102 के स्कोर पर कामरान गुलाम के रूप में टीम ने अपना दूसरा विकेट खोया। इसके बाद पाकिस्तान टीम ने निरंतर अंतराल पर अपने विकेट खोए। फखर जमान एक छोर पर डटे रहे, लेकिन कोई उनका साथ नहीं निभा पा रहा था।

बाबर आजम (10) और मोहम्मद रिजवान (3) जैसे सीनियर प्लेयर्स भी फ्लॉप रहे। यही वजह रही कि पूरी पाकिस्तानी टीम 48वें ओवर में 252 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने 78 रन से मैच अपने नाम करने में कामयाब रही। हेनरी और सैंटनर के खाते में 3-3 विकेट आए।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त 

Afghanistan vs Canada (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम...

T20 WC 2026, AFG vs CAN: इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड

AFG vs CAN: Ibrahim Zadran (image via JioHotstar) अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर...

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, AFG vs CAN (image via getty) अफगानिस्तान ने गुरुवार, 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर...

T20 WC 2026: कनाडा को 82 रनों से हराकर ग्रुप D में तीसरे नंबर पर रही अफगानिस्तान, देखें मैच 39 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल

Afghanistan (Image Credit- Twitter X) कनाडा के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में 82 रनों से जीत दर्ज कर, टूर्नामेंट को एक...