Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG, 2nd Test: Day 2: पहली पारी में 366 पर सिमटी पाकिस्तान की टीम, दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 239/6

PAK vs ENG, 2nd Test: Day 2: पहली पारी में 366 पर सिमटी पाकिस्तान की टीम, दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 239/6

PAK vs ENG (Photo Source: Getty Images)

PAK vs ENG, 2nd Test: Day 2 Highlights: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन के अंत तक पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए थे। आज खेल के दूसरे दिन मेजबान टीम पहली पारी में 366 पर सिमट गई। इंग्लैंड ने दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं। जैमी स्मिथ (12*) और ब्रायडन कार्से (2*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

PAK vs ENG: दूसरे दिन की शुरुआत में ही मोहम्मद रिजवान ने गंवाया विकेट

खेल के पहले दिन के अंत तक मोहम्मद रिजवान (37*) और सलमान अली आगा (5*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे दिन की शुरुआत में ही ब्रायडन कार्से ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर मेजबान टीम को बड़ा झटका दिया। रिजवान ने गेंद को ऑफ-साइड की ओर खेला, आउटसाइड एज लगा और जैमी स्मिथ ने डाइव लगाते हुए अच्छा कैच पकड़ा। रिजवान 97 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 41 रन ही बना पाए।

ब्रायडन कार्से द्वारा डाले गए 99वें ओवर में आगा सलमान और आमिर जमाल ने बटोरे 16 रन

पाकिस्तान की पहली पारी का 99वां ओवर ब्रायडन कार्से ने डाला था, जिसमें आगा सलमान और आमिर जमाल ने मिलकर 16 रन बनाए। ओवर की पहली दो गेंदों में कोई रन नहीं आए थे। तीसरी गेंद पर आमिर जमाल ने लॉन्ग-ऑफ की ओर चौका लगाया। चौथी गेंद पर आमिर जमाल ने एक रन लिया लेकिन गेंद नो-बॉल निकली। फिर आगा सलमान ने थर्ड मैन की ओर एक करारा चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर दो रन आए और फिर आखिरी गेंद पर एक और चौका लगाकर आगा सलमान ने शानदार अंदाज में ओवर को खत्म किया।

PAK vs ENG: मैथ्यू पॉट्स के खिलाफ आउट हुए आगा सलमान

आगा सलमान 101वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यू पॉट्स के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। आगा सलमान ने थर्ड मैन की ओर शॉट लगाने की कोशिश की थी, लेकिन आउटसाइड एज लगा और गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथों में चली गई। उन्होंने 53 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली।

पहली पारी में पाकिस्तान कामरान गुलाम (118), रिजवान (41) और आमिर जमाल (37), नोमान अली (32) की पारियों के चलते 366 रन बना पाई। इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने 38.3 ओवरों में 114 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। ब्रायडन कार्से के नाम तीन विकेट और मैथ्यू पॉट्स के नाम दो विकेट शामिल रहे।

73 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा पहला झटका

पहली पारी में 73 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम को पहला झटका लगा। जैक क्रॉली 13वें ओवर की पहली गेंद पर नोमान अली के खिलाफ आउट हुए। जैक क्रॉली ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन एज लगा और गेंद विकेटकीपर रिजवान के हाथों में चली गई। नोमान अली ने थोड़ी देरी से अपील की, गेंदबाज और फर्स्ट स्लिप पर तैनात सलमान अली कंफर्म थे कि क्रॉली आउट है। शान मसूद ने रिव्यू लिया और पता चला कि अल्ट्राएज में स्पाइक है और जैक क्रॉली को 26 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

ओली पोप 24वें ओवर में साजिद खान के खिलाफ बोल्ड हो गए और 125 के स्कोर पर इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा। ओली पोप ने 37 गेंदों में 29 रन बनाए।

बेन डकेट ने ठोका चौथा टेस्ट शतक

बेन डकेट ने 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 120 गेंदों में चौथा टेस्ट ठोका। जो रूट (34) दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह साजिद खान के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। जो रूट और बेन डकेट के बीच तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई।

PAK vs ENG: साजिद खान ने 44वें ओवर में इंग्लैंड को दिए दोहरे झटके

साजिद खान ने फिर 44वें ओवर में बेन डकेट को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। डकेट ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन आउटसाइड एज लगा और फर्स्ट स्लिप पर सलमान आगा ने अच्छा कैच पकड़ा। इसी ओवर में साजिद ने हैरी ब्रूक (9) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिन्होंने पिछले टेस्ट में तिहरा शतक लगाया था।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स लंबे समय बाद वापसी कर रहे थे, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह नोमान अली के खिलाफ 5 गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...